सीएम भगवंत मान के साथ वित्त आयोग की बैठक : केंद्र से मांगा 132247 करोड़ का पैकेज, फसल विविधीकरण और उद्योग का उठाया मुद्दा

by

चंडीगढ़ : 16वें वित्त आयोग ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ बैठक की है। बैठक में सीएम ने पंजाब के कई मुद्दों को गंभीरता से लिया। फसल विविधीकरण, गिरते भूजल स्तर और उद्योग के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बात पर भी विचार किया गया कि किसानों को धान की खेती के बजाय दूसरी फसलों की खेती में रुचि दिखानी चाहिए। इस मौके पर पंजाब सरकार ने 132347 करोड़ रुपये का पैकेज मांगा है।

हालांकि, इससे पहले पंजाब सरकार ने फसल विविधीकरण को लेकर बड़ा फैसला किया था। सरकार ने तय किया था कि धान की खेती के बजाय दूसरी फसलें उगाने वाले किसानों को सरकार की ओर से वित्तीय सहायता दी जाएगी। आयोग देश के विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहा है। इससे पहले आयोग ने हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा किया था।

इस अवसर पर सरकार ने 7500 करोड़ रुपये के विकास कोष, कृषि एवं फसल विविधीकरण के लिए 17950 करोड़ रुपए, पराली जलाने से रोकने के लिए 5025 करोड़ रुपए तथा नार्को-आतंकवाद से निपटने के लिए 8846 करोड़ रुपए की मांग की है। इसके अलावा उद्योगों के लिए 6000 करोड़ रुपए, स्थानीय इकाइयों के लिए 9426 करोड़ रुपए तथा ग्रामीण विकास इकाइयों के लिए 10000 करोड़ रुपए की मांग की है।

पंजाब के दौरे पर आए वित्त आयोग को मोहाली नगर निगम की ओर से पत्र लिखा गया है। निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने आयोग को पत्र लिखकर 100 करोड़ रुपए का अनुदान मांगा है, ताकि मोहाली का समुचित विकास हो सके। उन्होंने कहा कि आयोग को इस मांग पर विचार करना चाहिए।

16वां वित्त आयोग 24 तारीख तक पंजाब के दौरे पर है। आयोग कल शाम पंजाब पहुंचा। आयोग का मोहाली एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा समेत कई मंत्री मौजूद थे। यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसी आयोग की रिपोर्ट के आधार पर केंद्र की ओर से राज्यों को टैक्स और अन्य चीजें दी जाती हैं। 15वें वित्त आयोग से पंजाब को 25968 करोड़ रुपए मिले हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CAG रिपोर्ट में सनसनीखेज हो गया खुलासा … केंद्र ने दिल्ली को कितना पैसा दिया ! केजरीवाल ने उसका क्या किया ?

नई दिल्ली: दिल्ली में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी  अक्सर अपनी पीठ थपथपाती रही है, लेकिन नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की ताजा रिपोर्ट ने इन दावों की पोल खोल दी है। रिपोर्ट...
article-image
पंजाब

Lali Bajwa Expands District Urban

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 11 : In a significant move to strengthen the party organization, Shiromani Akali Dal’s district president, urban and senior vice-president Jatinder Singh Lali Bajwa has expanded the district-level urban organization. On this...
article-image
पंजाब

पूर्व कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह थंडल ने लुधियाना उपचुनाव पर व्यक्त किए विचार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के वरिष्ठ नेता सरदार सोहन सिंह थंडल ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि...
article-image
पंजाब , समाचार

प्रदूषण खिलाफ लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष समिति का 84 दिन बाद धरना खत्म

गढ़शंकर | पंजाब की सीमा से सटे हिमाचल में स्थित फैक्ट्रियों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के खिलाफ बीत इलाके की लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश द्वारा 5 अगस्त...
Translate »
error: Content is protected !!