सीएम भगवंत मान को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित : कहा -मां बच्चों को कहानी यह भी सुना सकती है कि पूरी आम आदमी पार्टी जेल चली गई

by

नई दिल्ली :   लोकसभा चुनाव के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच एक बार फिर कड़वाहट बढ़ती दिख रही है। पंजाब से लेकर दिल्ली तक नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान को उन्हीं के अंदाज में जवाब देते हुए कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि मां बच्चों को कहानी यह भी सुना सकती है कि पूरी आम आदमी पार्टी जेल चली गई। उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल की पार्टी भरोसे के लायक नहीं है और यदि उन्हें इंडिया गठबंधन में रहना है तो समझना होगा कि दूसरे दलों के साथ मिलकर चलना होगा।

संदीप दीक्षित ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन की संभवत: सबसे छोटी सहयोगी है। वे इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं भी या नहीं यह सिर्फ आम आदमी पार्टी जानती है। हम लगातार कहते रहे हैं कि वे भरोसेमंद नहीं। दर्भाग्य है कि ना तो केजरीवाल और ना ही उनके लोग जानते हैं कि गठबंधन की राजनीति क्या है। उन्हें समझना होगा। यदि उन्हें इंडिया गठबंधन में रहना है तो उन्हें समझना होगा कि उन्हें दूसरे दलों के साथ काम करना होगा।’

भगवंत मान के बयान का जिक्र करते हुए संदीप दीक्षित ने कहा, ‘एक बात यह भी है कि 2-3 महीने में पूरी आम आदमी पार्टी तिहाड़ जेल में होगी। यह कहानी भी माएं बच्चों को बता सकती हैं कि एक केजरीवाल था जो ईमानदारी का दावा करके आया था और देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री होने की वजह से जेल गया।’ संदीप दीक्षित ने यह भी कहा कि वास्तव में आम आदमी पार्टी भाजपा की समर्थक है और इसलिए गैर भाजपा गठबंधन में वह सहज नहीं है।

भगवंत मान ने क्या कहा था
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस को लेकर तंज कसा था। उन्होंने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे लेकर एक सवाल के जवाब में कहा, ‘हम तो देश के लिए लड़ रहे हैं। संविधान बचेगा तो देश बचेगा। संविधान तो बचेगी तो देश बचेगा। संविधान बचेगा तो पार्टियां बचेंगी।’ इस बीच एक और सवाल के जवाब में उन्होंने तीखा तंज कसा और कहा, ‘पंजाब से दिल्ली तक मां अपने बच्चे को दुनिया की सबसे छोटी कहानी सुना सकती है- एक थी कांग्रेस।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस के पास कोई सबूत नहीं, चार्जशीट फाइल न हुई तो अपने आप मिल जाएगी बेल… ज्योति मल्होत्रा के वकील का दावा

हिसार : पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने दावा किया है कि अपराध की धाराएं लगाते समय प्रमाण की जरूरत होती है, लेकिन ज्योति मल्होत्रा...
article-image
पंजाब

पंजाबी गायक बलविंदर नगदीपुरी का नया पंजाबी गाना ‘मित्रां नूं घट न जानी’ डाल रहा धमाल

गढ़शंकर : पंजाब के प्रसिद्ध पंजाबी गायक बलविंदर नगदीपुरी का पंजाबी गीत ‘मित्रां नूं घट न जानी’ काफी धमाल डाल रहा है। इस गीत को खुद नगदीपुरी ने आपनी कलम से लिखा हुआ है।...
article-image
पंजाब

पंजाबी सिंगर हसन खान गिरफ्तार : धोखाधड़ी और यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने लिया हिरासत में

फगवाड़ा :  पंजाबी सिंगर हसन मानक उर्फ हसन खान को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर गंभीर आरोप हैं कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी से तलाक लिए बिना दूसरी युवती से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप की बेअदबी की घटना का आरोपी गिरफ्तार : डॉ. मुकेश कुमार एसपी (डी)

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पुलिस थाना माहिलपुर में प्रैस वार्ता के दौरान एसपी (डी) डॉ. मुकेश कुमार ने पिछले दिनों जिला होशियारपुर के गांव नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप...
Translate »
error: Content is protected !!