सीएम मान से जुड़ी कथित वीडियो की फोरेंसिक जांच भेजा : श्री अकाल तख्त सचिवालय ने तीन लैब को भेजा, रिपोर्ट का इंतजार

by

अमृतसर :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से जुड़ी कथित आपत्तिजनक वीडियो की सच्चाई सामने लाने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय ने इसे फोरेंसिक जांच के लिए तीन अलग-अलग लैब को भेज दिया है। सचिवालय की ओर से इस मामले में रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

यह कार्रवाई श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के आदेशों पर की गई है। बताया जा रहा है कि वीडियो की प्रामाणिकता को लेकर सिख संगतों और विभिन्न संगठनों में उठे सवालों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष और तकनीकी जांच हो सके।

सीएम ने कहा था एआई जनरेटेड  : गौरतलब है कि 15 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वयं श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय पहुंचे थे और जत्थेदार के समक्ष अपना पक्ष रखा था। उस दौरान मुख्यमंत्री मान ने कहा था कि सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक के माध्यम से तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि वीडियो का उनसे कोई संबंध नहीं है और इसका उद्देश्य उनकी छवि को धूमिल करना है।

मुख्यमंत्री के बयान के बाद जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने निर्देश दिए थे कि संगत के सामने सच्चाई लाने के लिए वीडियो की फोरेंसिक जांच करवाई जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि जांच किसी एक नहीं, बल्कि एक से अधिक लैब से कराई जाए, ताकि रिपोर्ट पर किसी तरह का संदेह न रहे।

श्री अकाल तख्त साहिब को रिपोर्ट का अब इंतजार : सूत्रों के अनुसार, अब सचिवालय ने वीडियो को तीन स्वतंत्र फोरेंसिक लैब्स को भेज दिया है, जहां आधुनिक तकनीक के जरिए यह जांच की जाएगी कि वीडियो वास्तविक है या एआई अथवा किसी अन्य डिजिटल माध्यम से एडिट या तैयार की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वीडियो में दिख रहा कंटेंट वास्तविक है या नहीं।

फिलहाल श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय की ओर से इस मामले में संयम बरतने की अपील की गई है और कहा गया है कि रिपोर्ट आने तक किसी भी तरह के निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जाना चाहिए। जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की धार्मिक और प्रशासनिक प्रक्रिया पर फैसला लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब को एक बार भाजपा पीएलसी गठबंधन के हवाले कीजिए हम पंजाब को बदल देगें : जय राम ठाकुर

हिमाचल के बीत में लगने वाले ड्रग पार्क में निमिषा जिसकी सिफारिश करेगीं उसे नौकरी देने की हर संभव कोशिश करेगें निमषा ने चुनाव जीतने पर गढ़शंकर के विकास के लिए अपने विजन को...
article-image
पंजाब

महिला से 25 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद : एक व्यक्ति को से 18 ग्राम हेरोइन बरामद कर मामला किया दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने दो मामलों में प्रवासी महिला से 25 ग्राम नशीला पदार्थ व एक व्यक्ति को 18 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले...
article-image
पंजाब

Keval Krishan Takes Charge as

Jalandhar/Daljeet Ajnoha /Jan 17 :  Renowned educationist and journalist Sanjiv Kumar extended his heartfelt congratulations to Keval Krishan for being appointed as the Head of Programs at Doordarshan Kendra Jalandhar. Recognizing Keval Krishan’s exemplary...
article-image
पंजाब

पुलिस अधिकारियों द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाया गया सर्च ऑपरेशन

भास्कर न्यूज । गढ़शंकर । डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देशों के अनुसार यहां पंजाब पुलिस राज्य भर में कासो ऑपरेशन चला रही है। वहीं गढ़शंकर के गांव देनोवाल खुर्द जो नशे के लिए मशहूर है...
Translate »
error: Content is protected !!