सीएसआर के तहत विकास कार्यों के लिए जिला में इस वर्ष खर्च किए जा रहे हैं 22 करोड़ : कुलदीप सिंह पठानिया 

by
जिला मुख्यालय चंबा में सीएसआर से संबंधित विकास कार्यों बारे समीक्षा बैठक आयोजित
एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा वासियों की विकास संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप सीएसआर के तहत विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए बचत भवन चंबा के सभागार एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एनएचपीसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर व चमेरा -1, चमेरा -2, चमेरा-3, तथा बैरसयूल जल विद्युत परियोजनाओं के महाप्रबंधक स्तर के अधिकारियों के अलावा जेएसडब्ल्यू तथा जेएमआर जल विद्युत परियोजनाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में परियोजनाओं द्वारा सीएसआर के खर्च की जा रही धनराशि तथा कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर परियोजना प्रबंधकों द्वारा गत वर्षो के किए गए कार्यों व खर्च की गई धनराशि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में कुलदीप सिंह पठानिया ने परियोजना प्रतिनिधियों को निर्देश दिए सीएसआर के तहत होने वाले कार्यों की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए ताकि क्षेत्र वासियों को इन कार्यों का दीर्घकालिक लाभ हासिल हो सके। उन्होंने अधिकारियों को सीएसआर के तहत जिला के विभिन्न हिस्सों में मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना प्रबंधकों को परियोजना प्रभावित परिवारों व उनके आश्रितों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के निर्देश दिए। कुलदीप सिंह पठानिया ने जानकारी दी कि जिला चंबा में चालू वित्त वर्ष के दौरान सीएसआर के तहत लगभग 22 करोड रुपए की लागत के विकास कार्य को मूर्त रूप दिया जा रहा है तथा आगामी वर्षों में इस राशि को और अधिक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से जिला चंबा में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल तथा पर्यटन के क्षेत्र में बहुत अधिक कार्य किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएसआर के तहत विकास कार्यों के लिए प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में जिला चंबा को विशेष प्राथमिकता दी जाए।
बैठक में विधायक चंबा नीरज नैयर, नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, एडीएम अमित मेहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी महेला, एसी टू डीसी पीपी सिंह के अलावा ,विभिन्न उपमंडलों के उपमंडलाधिकारी (ना), एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय से एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतोष कुमार तथा एनएचपीसी अंतर्गत चल रही चमेरा-1,चमेरा-2, चमेरा -3 व बैरासयूल जल विद्युत परियोजनाओं के महाप्रबंधक भी मौजूद थे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ – बेटी पढाओ, पालना व शिशु की हो रही खरीद-फरोख्त की दी जानकारी

हरिपुर पंचायत में मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया गया एक दिवसीय जागरूकता शिविर एएम नाथ।चम्बा :  चम्बा जिला में मिशन शक्ति के अंतर्गत चम्बा ब्लाक में 100 दिनों का विशेष जागरूकता अभियान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा की ऐतिहासिक धरोहरों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

रंग महल, अखंड चंडी पैलेस और लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण को मिलेगी गति लक्ष्मी नारायण मंदिर में संरक्षण कार्य एएसआई के सहयोग से होंगे, उपायुक्त ने दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा :...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज के गंभीर आरोप : सीबीआई जांच और Z+ सुरक्षा की मांग

वृंदावन : संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद श्री हित राधा केलीकुंज आश्रम को लेकर विवाद लगातार चर्चा में है। इसी बीच...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गोली लगने से पिता-पुत्र की मौत का मामला : पुलिस की ओर से चार टीमों का गठन, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी: एसएसपी सुरेंद्र लांबा

होशियारपुर, 21 अक्टूबर :   बीती शाम थाना बुल्लोवाल क्षेत्र में हुई दोहरी हत्या के मामले में एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने आज बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर चार विशेष टीमों का गठन...
Translate »
error: Content is protected !!