सीपीएस किशोरी लाल ने बैजनाथ में नवाजे होनहार : लक्ष्य प्राप्त करने में कठिन परिश्रम महत्वपूर्ण – किशोरी लाल

by
बैजनाथ 29 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं कठिन परिश्रम से ही जीवन में उच्च लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
सीपीएस राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैजनाथ के वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बैजनाथ क्षेत्र का बहुत पुराना स्कूल है और उन्होंने भी इसी स्कूल से शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि समय प्रबंधन और कठिन परिश्रम से जीवन में असम्भव को भी सम्भव बनाया जा सकता है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि सदैव समय का सदुपयोग कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें।
उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि देश की स्थापित गुरु-शिष्य परम्परा को सदैव बनाए रखें और अपने गुरुजनों तथा अभिभावकों का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि अभिभावकों और अध्यापकों को भी यह सुनिश्चित बनाना होगा कि युवा पीढ़ी का सही मार्गदर्शन हो ताकि आज के युवा कल के बेहतर नागरिक बन सकें।
उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि संघर्ष, परिश्रम एवं लगन को अपना साथी सहयोगी बनायें। उन्होंने कहा कि युवावस्था में संघर्ष एवं परिश्रम के माध्यम से ही जीवन के उच्च लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों की बेहतर शिक्षा व्यवस्था बनाने पर सरकार का पूरा ध्यान केंद्रित है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी राजकीय डे-बोर्डिंग विद्यालय खोलने की दिशा में काम किया जा रहा है।
उन्होंने पुरस्कार पाने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जो विद्यार्थी इस वर्ष पुरस्कार प्राप्त नहीं कर पाए, वे अपनी कमियों को दूर कर अगले वर्ष कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने की कोशिश करें। प्रधानाचार्य द्वारा की गई सभी मागों को उन्होंने चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वाशन दिया।
इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य और स्कूल स्टाफ ने मुख्यातिथि का स्वागत शाल टोपी एवं स्मृति चिन्ह देकर किया ।इसके उपरान्त स्कूल के प्रधानाचार्य हर्ष वर्धन सिंह राणा ने विद्यालय की वार्षिक रिर्पोट पढ़ी।
छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 11000 /- रूपये देने की घोषणा की तथा विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा , सचिव ब्लॉक कांग्रेस रमेश चड्डा ,लक्की वर्मा, साहिल शेठी, संजीव व्यास , शुभम पांजला, सुमित सत्ती , रमेश भाऊ, बीडीओ बैजनाथ राकेश पटियाल, एसडीओ जल शक्ति विभाग शर्ती शर्मा, रशमा राणा, शलभ अवस्थी, सचिन अवस्थी, राजेंद्र परमार चमन भंगालिया ,अन्य स्कूलों के प्रधानाचार्य, अधिकारी , कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि , सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शराब बेचने की जिद में निगमों को कभी न उबर पाने वाले घाटे में धकेल रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

jसरकार आबकारी मामले में प्रदेश को घाटा और माफिया को फ़ायदा देने का काम कर रही है,Nअवैध शराब की फैक्ट्रियों पर रहम दिखाने के बजाय वाले निगमों पर रहम दिखाए सरकार एएम नाथ। शिमला...
article-image
पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरिपुर साहिब लोहड़ी मेला में दूसरे दिन हजारों भक्तों ने टेका मत्था : गुरूद्वारा में बनाया खिचड़ी का प्रसाद

बाहरी राज्यों के लोगो ने लगाया भंडारे बद्दी, 14 जनवरी (तारा) : उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल हरिपुर साहिब में दो दिवसीय लोहड़ी मेला हर्षोल्लास से सम्पन्न हो है। दूसरे दिन बुधवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिहुन्ता में आयोजित  शिव नुआला में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भाग लिया 

भटियात नुआला  कमेटी को   दो लाख की धनराशि उपलब्ध करवाने का किया ऐलान एएम नाथ। चंबा, (सिहुन्ता) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने  भटियात नुआला  कमेटी द्वारा  गत साँय  (सोमवार को) सिहुन्ता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

PU में अगर आप अपनी अधूरी डिग्री पूरी करना चाहते हो तो आपके लिए गोल्डन चांस :12 फरवरी से 11 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन, अप्रैल-मई में होंगी परीक्षाएं

चंडीगढ़  :  अगर आप अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाए और री-अपीयर का कोई विकल्प भी नहीं बचा, तो अब आपके लिए राहत की खबर है। पंजाब यूनिवर्सिटी  ने ऐसे विद्यार्थियों को गोल्डन चांस...
Translate »
error: Content is protected !!