सीहवां स्कूल की छात्रा मनप्रीत कौर को जवाहर नवोदया विद्यालय की परीक्षा पास करने पर सम्मानित किया

by

गढ़शंकर। सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सीहवां से पांचवीं कक्षा पास करने वाली होनहार छात्रा मनप्रीत कौर पुत्री तीर्थ सिंह, कमलजीत कौर निवासी गांव सेखोवाल ने जवाहर नवोदया विद्यालय द्वारा सेशन 2022-23 के लिए 6वीं कक्षा के दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा पास करके स्कूल, गांव व इलाके का नाम रोशन किया है। स्कूल इंचार्ज मैडम नरेन्द्र कौर ने बताया कि छात्रा मनप्रीत कौर पढ़ाई के अलावा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भी अग्रणी है। उन्होंने उक्त छात्रा को उसके भविष्य को लेकर शुभकामनाएं भेंट की। स्कूल मैनेजमैंट कमेटी एवं गणमान्यों की हाजिरी में स्कूल की तरफ से छात्रा मनप्रीत कौर को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।
इस मौके पर स्कूल इंचार्ज नरेन्द्र कौर, मनजीत कौर चेयरपर्सन स्कूल मैनेजमैंट कमेटी, अध्यापक दीपक कुमार वालिया, राज किरण आंगनवाड़ी वर्कर, सुरजीत कौर, बलवीर कौर, जीत कौर व राजविन्द्र कौर विशेष रुप से मौजूद थीं।
फोटो 133 छात्रा को सम्मानित करते अध्यापक।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस की गाड़ी को साइड नहीं दी- युवक को नशे के झूठे केस केस में फंसाया : कोर्ट ने एक लाख रुपये का मुआवजा वसूलने को कहा

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने एक पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया और एक व्यक्ति को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया। बता दें कि पूरा मामला पंजाब पुलिस की कार्रवाई...
article-image
पंजाब

जंतर मंतर पर पहलवानों के चल रहे संघर्ष के समर्थन में 8 मई को शहर में मार्च होगा : मुकेश

गरशंकर : स्थानीय बंगा चौक के के निकट गांधी पार्क गरशंकर में डीटीएएफ के स्टेट जनरल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक एवं न्याय संगत संगठनों, ग्रामीण मजदूर तर्कशील सोसायटी, पंजाब कीर्ति...
article-image
पंजाब

यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने पौधारोपण करके मनाई अटल जयंती :भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ने दुनिया में भारत का लोहा मनायाः डा. घई

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की तरफ से जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा की अध्यक्षता में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिन पौधारोपण करके मनाया गया। इस अवसर...
article-image
पंजाब

दोआबा स्कूल पारोवाल की छात्रा रूहानी चेची को एम यू एन दिल्ली नोएडा समागम में मिला बा कमाल प्रवक्ता का अवार्ड

 गढ़शंकर, 7 अगस्त : गत दिनों एक अंतरराष्ट्रीय संस्था एम यू एन द्वारा दिल्ली नोएडा में वार्षिक समागम करवाया गया जिसमें देश भर के नामी स्कूलों ने भाग लिया। इस समारोह में पंजाब के...
Translate »
error: Content is protected !!