सीहवां स्कूल के होनहार खिलाड़ियों को किया सम्मानित : खो-खो और कबड्डी में छात्राओं ने हासिल किया पहला स्थान

by

गढ़शंकर  ।  सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सीहवां में आयोजित मेगा एसएमसी बैठक के दौरान ब्लॉक गढ़शंकर-2 के अंतर्गत हाल ही में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। क्लस्टर कालेवाल बीत की टीम में शामिल स्कूल के इन खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उपलब्धियां हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।

विद्यार्थियों ने खो-खो लड़कियां, कबड्डी लड़कियां, खो-खो लड़के और लंबी कूद लड़कियों के मुकाबलों में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा योगा आर्टिस्टिक लड़कियां, योगा रिदमिक लड़कियां, शॉटपुट लड़कियां, योगा ट्रेडिशनल लड़के, योगा आर्टिस्टिक पेयर लड़के और योगा रिदमिक पेयर लड़कों के मुकाबलों में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, योगा ट्रेडिशनल लड़कियों और योगा आर्टिस्टिक सिंगल मुकाबलों में तीसरा स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति की चेयरपर्सन मनजीत कौर ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसएमसी सदस्यों की उपस्थिति में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर स्कूल इंचार्ज नरिंदर कौर, दीपक कुमार, चेयरपर्सन मनजीत कौर, वाइस चेयरपर्सन निक्की, राम कुमार, रजनी, राज किरण, परमजीत, बलजिंदर कौर, सुरजीत कौर, बलवीर कौर और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Live a Meaningful Life by

Self-Realization Brings Positive Transformation in Life Chandigarh/July 23/Daljeet Ajnoha : During the English Medium Sant Samagam held at Sant Nirankari Satsang Bhawan, Sector-30, Chandigarh, Shri Deepak Negi Ji, Preacher, Chandigarh, delivered an inspiring discourse...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार की मजदूर नीतियों के खिलाफ भारत बंद, 25 करोड़ कर्मचारी हो सकते हैं विरोध में शामिल, किसानों का भी मिला समर्थन

केंद्र सरकार की कथित “मजदूर-विरोधी और किसान-विरोधी” नीतियों के खिलाफ देशभर में 9 जुलाई 2025 बुधवार को भारत बंद बुलाया है. इस बंद का आह्वान 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा किया...
article-image
पंजाब

चौहाल नेचर अवेयरनैस कैंप की स्थापना से क्षेत्र दुनिया के नक्शे पर उभरेगा : लाल चंद कटारूचक्क

होशियारपुर/चंडीगढ़ :   ’’राज्य की आर्थिकता को अधिक बढ़ावा देने में इको टूरिज्म बहुत बड़ी भूमिका निभाने का सामर्थ्य रखता है और रोज़गार सृजन करने में भी इको टूरिज्म का अहम किरदार है।’’ यह विचार...
पंजाब

बाला जी की भव्य चौंकी 7 नंबबर को : इंटरनेशनल गायक गौतम जालंधरी और अजय माही बाला जी का गुणगान करेंगे

होशियारपुर, 6 नवंबर : श्री राम के दुलारे हनुमान दल हरि नगर वालों की बैठक प्रधान मुनीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुनीश शर्मा ने बताया की श्री हनुमान...
Translate »
error: Content is protected !!