सी.जे.एम अपराजिता जोशी द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अलग-अलग बैठकें

by

होशियारपुर, 28 जुलाई : सदस्य सचिव, पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथारिटी, एस.ए.एस नगर, मोहाली के आदेशों का पालन करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-अध्यक्ष जिला कानूनी सेवा अथारिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जोहल के निर्देशन में  सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवा अथारिटी होशियारपुर  अपराजिता जोशी ने दिनांक 09-09-2023 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर होशियारपुर, दसूहा, मुकेरियां, गढ़शंकर, हाजीपुर, टांडा के बी.डी.पी.ओज़ की बैठक के दौरान उनको गांवों तथा जिला विधिक सेवाओं में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए और अथारिटी द्वारा आयोजित होने वाले सेमिनार के आयोजन के संबंध में आदेश दिए गए कि बी.डी.पी.ओ, गांव के सरपंच, पैनल अधिवक्ता और पीएलवी ग्रामीणों को जागरूक करें। इसी तरह उन्होंने बैंक प्रबंधकों, बी.एस.एन.एल और बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में मामले रखने को कहा, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।
इसी प्रकार इस लोक लोक अदालत को सुचारु रूप से चलाने के लिए  सचिव आर.टी.ए के साथ चर्चा की गई और लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में चालान पेश करने के आदेश दिए। साथ-साथ ट्रैफिक प्रभारी सुरिंदर सिंह को भी लोक अदालत के माध्यम से पेडिंग चालान का भुगतान करने के निर्देश दिये गये, ताकि आम जनता को इस राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकतम लाभ मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत

चंडीगढ़ :  पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के खिलाफ कथित बयान को लेकर विवादों में घिरे नेता प्रताप सिंह बाजवा को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से  अंतरिम राहत मिली है। हाईकोर्ट...
article-image
पंजाब

श्री हर्षेश्वर महादेव शिव मंदिर पटियारियाँ में समूहपठानिया परिवार की ओर से वार्षिक भंडारा किया आयोजित

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : सिद्धयोगी बाबा भर्तृहरि को समर्पित श्री हर्षेश्वर महादेव शिव मंदिर पटियारियाँ , होशियारपुर में वार्षिक भंडारा आज समस्त पठानिया परिवार द्वारा आयोजित किया गया । इस अवसर पर सर्वप्रथम सिद्धयोगी बाबा...
article-image
पंजाब

20000KM लंबी लिंक सड़कों का होगा कायाकल्प, 4000 करोड़ आएगी लागत : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को एक बड़े नागरिक केंद्रित फैसले में राज्य में 4000 करोड़ रुपये की लागत से 20000 किलोमीटर लंबी लिंक सड़कों के निर्माण के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रात में करता था जागरण और दिन में उसी घर में चोरी को देता था अंजाम : पुलिस ने अमृतसर से पकड़ा और हमीरपुर और ऊना जिले में करीब 20 लाख रुपये की चोरी को दिया अंजाम

हमीरपुर : भजन गायक रात को जागरण करता था और फिर दिन के समय उसी घर में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम देता था ,पुलिस ने आरोपी भजन गायक को पंजाब से...
Translate »
error: Content is protected !!