सुंदरनगर में तीन दिवसीय आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

by
एएम नाथ।  सुंदरनगर, 23 नवंबर :   जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के सौजन्य से 21 नवंबर से 23 नवंबर तक आपदा जोखिम से निपटने हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को खंड विकास कार्यालय सुंदरनगर के सभागार में हुआ जिसकी अध्यक्षता एसडीएम अमर नेगी ने की। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपमंडल सुंदरनगर की छातर, भौर, डुगराईं और कनैड पंचायतों के लगभग 60 स्वयं सेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंतिम दिन एसडीएम ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए।
May be an image of 11 people, people studying, hospital and text
इस मौके पर अमर नेगी ने कहा कि विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से यदि लोग जागरूक होंगे तो आपदा से होने वाले जान व माल के नुकसान को कम किया जा सकता है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवा स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स को तैयार करके आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने व सचेत रहने बारे जागरूक करना है ताकि विपरीत परिस्थितियों में कम से कम समय में कम जोखिम उठा कर अधिक से अधिक जानों को बचाया जा सके। उन्होंने उपस्थित स्वयं सेवकों से आग्रह किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान हासिल जानकारी को अन्य लोगों तक भी पहुंचाए तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की आपदा आने पर प्रभावितों का सहयोग करें।
May be an image of 9 people and fire
प्रशिक्षण के पहले दिन आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी की ओर से अमरजीत सिंह ने आपदा से जुड़े विभिन्न पहलूओं, भूकंप जैसी आपदा व बचाव संबंधित, दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग से बीएमओ सुंदरनगर डॉ अविनाश और डॉ अभिषेक ने स्वयंसेवियों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक‌ उपचार, फ्रैक्चर, कुते और सांप के काटने पर उपचार संबंधित और तीसरे व अंतिम दिन होमगार्ड जवाहर लाल तथा अग्नि शमन विभाग से राजीव कुमार ने आग से होने वाले नुकसान, बचाव के लिए विभिन्न तकनीक और अग्निशमन यंत्रों के उपयोग के बारे में बताया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

यात्री निवास चिंतपुर्णी को समर्पित कोविड देखभाल केन्द्र के तौर पर किया आरक्षित

सीएचसी धुसाड़ा व नंदा अस्पताल कोविड देखभाल केन्द्रों की श्रेणी से किए डिनोटिफाई ऊना – आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 33 व 34 के तहत आदेश जारी करते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव

एएम नाथ। चंबा, 27 फरवरी :विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष के संशोधित प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का किया शुभारंभ : घनी छाया, सुन्दरता और पर्यावरणीय महत्व के लिए प्रसिद्ध चिनार का वृक्ष शिमला की जलवायु के लिए अत्यंत उपयुक्त

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ओक ओवर शिमला में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। अपनी घनी छाया, सुन्दरता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11 माह की बच्ची कोरोना पॉजिटिव : निमोनिया के चलते टांडा मेडिकल कॉलेज में थी भर्ती

एएम नाथ। कांगड़ा :  कुछ समय पहले पूरी दुनियां को कोरोना बीमारी ने हिला कर रख दिया था, कोरोना की बजह से लाखों लोगों की जाने चली गई थी। अब कोरोना के लंबा अरसा बीत...
Translate »
error: Content is protected !!