सुंदर मुनि महाराज जी की पहली बरसी 3 जुलाई को मनाई जाएगी: प्रीति महंत

by

गढ़शंकर : ब्रह्मलीन श्री बाल योगी स्वामी सुंदर मुनि जी महाराज बोरी वालों की पहली बरसी 3 जुलाई सोमवार को डेरा बाबा टेढ़ा पीर गांव कुनैल में श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डेरा बाबा टेढ़ा पीर के गद्दी नशीन बामदेव (प्रीति महंत) मुनि जी ने बताया कि ब्रह्मलीन श्री बाल योगी स्वामी सुंदर मुनि जी महाराज बोरी वाला की पहली बरसी 3 जुलाई को इलाके की संगत व ग्राम पंचायत के सहयोग से मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई को सुबह 8 से 10 बजे तक हवन यज्ञ किया जाएगा और 12 बजे बाबाजी के जलसे में सरदार अली विशेष रूप से अपनी हाजिरी लगवाएंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में साधु-संत और क्षेत्र के गणमान्य लोग पहुंच रहे हैं।आयोजकों ने बताया कि इस मौके पर बाबाजी का लंगर अनवरत चलता रहेगा। उन्होंने इस मौके समूह संगत को पहुंचने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

58 वर्षीय व्यक्ति की रहस्यमय परिस्थितियों में खैरडराबल बसी गांव में शव बरामद

गढ़शंकर, 2 अगस्त – ब्लॉक माहिलपुर के खैरडरावल बसी में एक 58 वर्षीय व्यक्ति हरमेश पाल का शव रहस्यमयी हालत मे मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। इसकी खबर मिलते ही डीएसपी...
article-image
पंजाब

पेंशन अदालतों का आयोजन : पेंशन धारकों के लिए जारी किए ये नए आदेश

चंडीगढ़ : राज्य में पेंशन धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहत देने वाली खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए पेंशन संबंधी लंबित समस्याओं के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश से मंडी में अचानक बाढ़, कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

एएम नाथ । मंडी : मंडी जिले में लगातार भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ आ गई, जिससे पनारसा, टकोली और नागवैन क्षेत्रों में मलबा कई घरों में घुस गया। हालांकि, अब तक...
article-image
पंजाब

फर्जी सीबीएसई और ओपन स्कूल सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ ब

जालंधर   : पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने फर्जी सीबीएसई और ओपन स्कूल सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस को गुप्त...
Translate »
error: Content is protected !!