सुक्खू केवल बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, धरातल पर विकास शून्य : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ । मंडी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू केवल बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं और धरातल पर वास्तविकता निराशाजनक है। कांगड़ा के ढगवार में निर्माणाधीन 225 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री का अधिकारियों पर बरसने और काम रुकवाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रोजेक्ट को इस वर्ष फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, उसके बारे में मुख्यमंत्री को अप्रैल में यह याद क्यों आ रहा है कि वहां मशीनें नहीं लगी हैं या तकनीक में बदलाव कर दिया गया है।

उन्होंने पूछा कि क्या कई महीनों से इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का कोई सुपरविजन नहीं किया जा रहा था? मुख्यमंत्री का यह दावा कि उन्होंने आटोमैटिक प्लांट बनाने को कहा था और अधिकारियों ने मैनुअल” तकनीक लगा दी, यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों की उनके ही विभाग में कोई अहमियत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंटरनेट मीडिया पर रौद्र रूप दिखाकर अधिकारियों की क्लास लगाना केवल एक राजनीतिक स्टंट है।

वहीं चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की जमीन को पर्यटन विभाग को हस्तांतरित करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा हस्तक्षेप से इनकार करने पर जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को आगाह किया था कि विश्वविद्यालय की बेशकीमती जमीन बेचने या उसे व्यावसायिक उपयोग के लिए डायवर्ट करने का फैसला कानून की कसौटी पर एक दिन भी नहीं टिकेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

Himachal News : उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावना : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने टिकेंद्र पंवर की पुस्तक का विमोचन किया शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार सायं शिमला के गेयटी थियेटर में नगर निगम शिमला के पूर्व उप-महापौर टिकेंद्र पंवर द्वारा संपादित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंजेक्शन के अभाव में मृत्यु व्यवस्था परिवर्तन का जघन्य उदाहरण है : जयराम ठाकुर

मैंने मुख्यमंत्री को भी भेजा है बिटिया का वीडियो कि देखिए क्या हुआ है ब्रेस्ट कैंसर में नौ लाख के इंजेक्शन भी फ्री लगवाती थी हमारी सरकार हिमकेयर इसलिए लाया था कि इलाज के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आधार सेवा केंद्र में एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार सम्बन्धी सभी सुविधाएं – अनिरुद्ध सिंह

ग्रामीण विकास मंत्री ने कसुम्पटी में किया आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ हिमाचल के लिए 3 आधार केंद्र हुए हैं स्वीकृत, शिमला में प्रदेश का पहला आधार सेवा केंद्र शुरू एएम नाथ। कसुम्पटी : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार में अचानक आग भड़कने से बीएसएफ के जवान की जिंदा जलकर मौत

चंबा : चंबा-जोत मार्ग पर चलती कार में अचानक आग भड़कने से बीएसएफ के एक जवान की जिंदा जलकर मौत हो गई है। सुनसान जगह होने की वजह से किसी को भी हादसे का...
Translate »
error: Content is protected !!