सुक्खू सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया व हस्ताक्षर भाजपा ने जसवां प्रागपुर में अभियान भी चलाया

by

जसवां कोटला: भाजपा के जसवां प्रागपुर से विधायक एवम पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सुक्खू सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया व हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। बिक्रम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा बदले की भावना से भाजपा सरकार द्वारा जनहित में खोले गए संस्थानों को बंद करने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान ग्राम पंचायत कोटला बेहड़ में चलाया गया। इस मौके पर भिन्न-भिन्न पंचायत के प्रधान व उप- प्रधान, पंचायत सदस्य व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक ने कांग्रेस पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने कहा हिमाचल की कांग्रेस सरकार जन विरोधी सरकार है। भाजपा ने लोगों की सुविधा के लिए लोगों को घर द्वार पर हर सुविधा मिले संस्थान खोले थे। इसे कांग्रेस सरकार ने आते ही सबसे पहले इन संस्थानों पर ताला लगाया। ​​​​​​​जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने 2 SDM आफिस, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी व पशु औषधालय दिए, जिन्हें कांग्रेस ने बंद कर दिया। हिमाचल की सुक्खू सरकार जन विरोधी बदला बदली की भावना से काम कर रही है। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस नेताओं को बल्क ड्रग पार्क पर आइना दिखाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा निवारण अभियान के तहत सभी को दिलाई शपथ : संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का समाधान करें सुनिश्चित – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि नशा निवारण हम सब का उत्तरदायित्व है और युवा पीढ़ी को नशे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

22 जनवरी को होने वाले राम महोत्सव के लिए दुल्हन की तरह सजा बद्दी

पंजाब नेशनल बैंक से लेकर राधा स्वामी सत्संग ब्यास डेरा तक लाइटों से सजाया गया बद्दी साईं रोड। दस हजार भगवा झंडियों से सजाया गया है बद्दी शहर को बद्दी 21 जनवरी (तारा) :...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ज्वैलरी स्टोर गोलीकांड : गांव महदूद में पुलिस मुकाबले के बाद पिता-पुत्र गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

हमले के बाद दुकान मालिक को 20 लाख रुपये की फिरौती के लिए मिली थी फोन पर धमकी: डीजीपी गौरव यादव मामले में आगे-पीछे संबंध स्थापित करने के लिए और जांच जारी: एडीजीपी एजीटीएफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी स्कूलों के 100 बच्चों के लिए आरंभ हुई निशुल्क कोचिंग क्लासेज : जिला प्रशासन की विशेष मुहिम के तहत 50-50 बच्चों को दी जाएगी जेईई और नीट की कोचिंग

हमीरपुर 09 दिसंबर। जिला के सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली बच्चों को जेईई और नीट जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से की...
Translate »
error: Content is protected !!