सुक्खू सरकार ने छुट्टी के दिन बदले 24 HPAS अधिकारी

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को छुट्टी के दिन बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सुक्खू सरकार ने एक साथ 24 HPAS अधिकारियों के तबादले किए हैं. मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश प्रबोध सक्सेना के कार्यालय ने इसकी नोटिफिकेशन जारी की है।

प्रदेश सरकार ने 2007 बैच के HPAS अधिकारी नरेश ठाकुर को हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन का डायरेक्टर (पर्सनल एंड फाइनेंस) नियुक्त किया गया है. वह पहले राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव और परिवहन के अतिरिक्त आयुक्त का कार्यभार देख रहे थे।

2010 बैच के निशांत ठाकुर को अतिरिक्त सचिव राजस्व-डीएमसी लगाया गया है. वह प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे. जबकि डॉ. जितेंद्र कुमार को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सरकार ने 2011 बैच के ज्ञान सागर नेगी को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बनाया गया है. डॉ. सोनिया ठाकुर को ग्रामीण विकास के अतिरिक्त निदेशक के पद पर नियुक्त है, जबकि 2012 बैच के HPAS अधिकारी जगन ठाकुर को हिमफेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

वहीं 2013 बैच के शशि पाल नेगी को सरदार वल्लभभाई पटेल विश्वविद्यालय, मंडी का रजिस्ट्रार बनाया गया है. वह डॉ. मदन कुमार की जगह लेंगे, जो अब तक उक्त पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे. HAS अधिकारी सुनयना शर्मा को कुल्लू से मंडी डिवीजन में सहायक आयुक्त बनाया गया है. HAS राम प्रसाद को कांगड़ा से हमीरपुर नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।

HAS अधिकारी चेतना खड़वाल को राज्य सूचना आयोग में सचिव, विकास शुक्ला को कुल्लू से बदल कर सुजानपुर का एसडीएम जबकि डॉ. भावना को अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और विशेष योग्यजन सशक्तिकरण विभाग में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

एसडीएम पंकज शर्मा को बंजार से बदलकर कफोटा (सिरमौर) का एसडीएम लगाया गया है. हर्ष अमरेंद्र सिंह को शिमला में एसडीएम, संजय कुमार को शिमला में सहायक निपटारा अधिकारी और प्रदीप कुमार को कांगड़ा में सहायक निपटारा अधिकारी नियुक्त किया गया है. जबकि पंकज शर्मा की जगह निशांत तोमर को रामपुर से बंजार का एसडीएम नियुक्त किया गया है।

लाहुल स्पीति के संकल्प गौतम को अब बैजनाथ का एसडीएम और देवी चंद को बैजनाथ से शिमला में उपायुक्त का सहायक आयुक्त नियुक्त किया गया है. मनोज कुमार को लाहौल-स्पीति के उदयपुर से स्थानांतरित कर ऊना नगर निगम का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है. डॉ. संजय भागवती (HPAS 2022) को शिमला के जिला पर्यटन विकास अधिकारी पद से शहरी विकास विभाग में संयुक्त निदेशक बनाया गया है।

संजीव कुमार को चंबा जिले के भरमौर के एसडीएम पद से मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है. एलिशा चौहान को लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर का एसडीएम बनाया गया है।

जगदीश शर्मा जिला पर्यटन विकास अधिकारी शिमला होंगे. आलिशा चौहान और जगदीश शर्मा दोनों पोस्टिंग की प्रतीक्षा में थे. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अतिरिक्त सचिव हरीश गज्जू को प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. सुक्खू सरकार ने इन सभी अधिकारियों की ट्रांफ़सर व नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा दुआरा सरकार के खिलाफ हल्ला मचाना हार से हुई बुखलाहट का नतीजा

ऊना : जिला कांग्रेस के पुर्व प्रवक्ता जरनैल सनोली ने कहा कि भाजपा दुआरा शिमला व अन्य जगहों पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन हिमाचल में हुई हार सेभाजपा बुखलाहट में आकर कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं वो दरिया हूं जो वक्त आने पर सैलाब बनता : राघव चड्डा

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आआपा) के राज्यसभा में उप नेता के पद से हटाए जाने से आहत सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी हाईकमान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सवाल दागे हैं। आआपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के लिए कुनिहार विकास खण्ड में द्वितीय चरण में 80.4 प्रतिशत मतदान

सोलन : सोलन जिला के विकास खण्ड कुनिहार में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण में कुल 80.4 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आधार सेवा केंद्र में एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार सम्बन्धी सभी सुविधाएं – अनिरुद्ध सिंह

ग्रामीण विकास मंत्री ने कसुम्पटी में किया आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ हिमाचल के लिए 3 आधार केंद्र हुए हैं स्वीकृत, शिमला में प्रदेश का पहला आधार सेवा केंद्र शुरू एएम नाथ। कसुम्पटी : ...
Translate »
error: Content is protected !!