सुक्खू सरकार पर जोरदार बोला हमला : सुक्खू सरकार गैरकानूनी तरीके से भाजपा के 9 विधायकों की सदस्यता को लेकर षड्यंत्र रच रही

by

एएम नाथ । शिमला । हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने रविवार को सुक्खू सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिस तरह से बयान दे रहे हैं, वो अलोकतांत्रिक है और हिमाचल प्रदेश को अराजकता और अस्थिरता की तरफ बढ़ाने वाला है।

बिंदल ने कहा कि भाजपा के 9 विधायक, जिन्होंने विधानसभा परिसर के अंदर कागज फाड़े, उनकी सदस्यता समाप्त करने को लेकर दो प्रश्न खडे़ होते हैं, सुक्खू सरकार ने गैरकानूनी तौर पर 6 मुख्य संसदीय सचिव लगाए और वे उन सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं, जिसके वे हकदार नहीं हैं। उनकी सदस्यता आज नहीं तो कल जानी ही है। अब सुक्खू सरकार को यह आभास हो चुका है कि उनके 6 लोगों की सदस्यता जाने वाली है तो ऐसे में सुक्खू सरकार गैरकानूनी तरीके से भाजपा के 9 विधायकों की सदस्यता को लेकर षड्यंत्र रच रही है। वो एक ऐसी स्थिति पैदा करने जा रहे हैं, जहां हिमाचल प्रदेश अस्थिरता की ओर बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं का बार-बार कहना कि यह उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी ने थोपे हैं, सरासर भ्रामक बयान है। बिल्ली अब थैले से बाहर आ चुकी है और जनता जान चुकी है कि यह उपचुनाव सुक्खू सरकार ने जबरदस्ती जनता पर थोपे हैं। ना तो वो 6 विधायक अयोग्य घोषित होने चाहिए थे और उपचुनाव भी लोकसभा चुनावों के साथ होने चाहिए थे। इन चुनावों पर सरकार के जो 40-45 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं, उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मुख्यमंत्री पर है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के 9 विधायकों की सदस्यता समाप्त करने की बात कहना अलोकतांत्रिक है। कांग्रेस किस तरह से लोकतंत्र को हाईजैक करने का षड्यंत्र कर रही है, वो स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। वास्तव में ऐसा कहीं देशभर में नहीं हुआ है और ना ही इस प्रकार का कोई कानून है और ना ऐसा हो सकता है, यह केवल जनता को गुमराह करने के लिए दिया गया बयान है ताकि जनता को पता रहे कि सुक्खू सरकार अभी स्थिर है।

उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार को फिर भय सताने लगा है कि उनकी सरकार जाने वाली है। कांग्रेस के लोग किनारे बिठा दिए हैं, कांग्रेस के नेता किनारे बिठा दिए, अपने मित्र को कैबिनेट मंत्री बना दिया और अब परिवार की बारी है। मित्र, परिवार और मुख्यमंत्री यही कांग्रेस है, यही सरकार है, बाकि सब शून्य है। हिमाचल की जनता खुली आंखों से सबकुछ देख रही है और यह जो तीन उपचुनाव हो रहे हैं, इन्हें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में फोर्टिफाइड चावल कुपोषण के खिलाफ प्रभावी कदम : पुरुषोत्तम सिंह

एएम नाथ। चम्बा :  जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, पुरुषोत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चंबा की सभी उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से सरकारी कल्याणकारी योजनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी कर्मियों ने सरकार के खिलाफ भरी हुंकार, गेट मीटिंग कर सरकार को चेताया

एएम नाथ । धर्मशाला, 20 जुलाई । हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में रविवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित बस अडडा में गेट मीटिंग कर सरकार के...
हिमाचल प्रदेश

शादी में 50 व अंतिम संस्कार में 20 लोग हो सकते इकट्ठा: डीसी

सामाजिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक आयोजन पर रोक 21 अप्रैल तक बढ़ी ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज यहां एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिला ऊना में सभी सामाजिक, सांस्कृतिक,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चम्बा में 3,99,858 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग : जिले में 7 मतदाता शतकवीर

भटियात विकास खंड की 109 वर्षीय आशा देवी सर्वाधिक उम्रद्राज मतदाता जिले में 1741 युवा पहली बार करेंगे मतदान एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!