सुखपाल खैहरा जेल से बाहर निकले, पुलिस ने किया गिरफ्तार, कपूरथला की अदालत में पेश, एक दिन का रिमांड

by

कपूरथला : नशा तस्करी मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद भी कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब पुलिस ने उन्हें एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया है।  सुखपाल खैहरा के खिलाफ कपूरथला के थाना सुभानपुर में एक और केस दर्ज किया गया है। इसकी पुष्टि सुभानपुर थाना के एडिशनल एसएचओ बलजीत सिंह ने की है। सुखपाल खैहरा नाभा जेल में बंद थे। हाईकोर्ट से राहत मिलने पर उन्हें जैसे ही जेल से रिहा किया गया वैसे ही सुभानपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की शाम खैरा को कपूरथला के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड अटैक केस में पुलिस को सफलता, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 जालंधर : बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड अटैक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।  जालंधर पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस की मदद से मुख्य आरोपी सैदुल अमीन को...
article-image
पंजाब

गर्भवती महिला इलाज करवाने के लिए तड़पती रही महिला

होशियारपुर 14 फरवरी (मनजिंदर कुमार पेंसरा): – होशियारपुर सिविल अस्पताल एक बार फिर खराब प्रदर्शन के कारण विवादों में आ गया है।  एक गर्भवती महिला अपने मृत बच्चे के साथ पिछले चार दिनों से...
article-image
पंजाब

नाका तोड़कर भाग रहा था गोपी : पुलिस के हत्‍थे चढ़ा गैंगस्‍टर गुरप्रीत सिंह

अमृतसर। थाना मोहकमपुरा के अधीन आते बटाला रोड पर पुलिस का नाका तोड़ कर भाग रहा गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गुरदासपुर को पुलिस ने धर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के...
Translate »
error: Content is protected !!