सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष : सुजानपुर के हितों की आवाज़ उठाने पर राणा की विधायक़ी गई: जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। हमीरपुर :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के विधान सभा उपचुनाव प्रत्याशी राजिंदर राणा के नामांकन में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुर्सी पाते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सत्ता के नशे में चूर हो गये। उन्होंने आम हिमाचली के हितों को दरकिनार कर दिया। चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ अपमानजनक व्यवहार किया। जिसका नतीजा आज आप सभी के सामने है। कांग्रेस के छः विधायकों को आज अपनी विधायक़ी गंवानी पड़ी। उनकी तानाशाही का नतीजा है कि आज प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपना बहुमत खो चुकी है। बजट सत्र में सरकार बचाने के लिए भाजपा के 15 विधायकों को निष्कासित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे जो कर ले लेकिन अब वह कुछ दिनों की मेहमान है।  आने वाले समय में केंद्र और हिमाचल में भाजपा की सरकार होगी, जो विकास को गति दे, जो संस्थाओं को बंद करने के बजाय नए संस्थान खोले, पुराने संस्थानों को और सुदृढ़ करे। जिससे हिमाचल के लोगों की दुश्वारियां कम हों।
जयराम ठाकुर ने कहा कि राजिंदर राणा को आप सभी के लिए अपनी विधायकी गंवानी पड़ी। आपके कामों को लेकर जब राजिंदर राणा मुख्यमंत्री के पास गये तो उनकी दरखास्त को कूड़ेदान में फेंक दिया जाता रहा। चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान ऐसे लोगों द्वारा भी किया गया जो पार्षदी का चुनाव भी नहीं जीत सकते हैं। सुजानपुर के लोगों के लिए आवाज़ उठाने के कारण आपके विधायक को ज़लालत झेलनी पड़ी। आप लोगों के मान-सम्मान के लिए राणा ने लड़ने का फ़ैसला किया। आप लोगों की आवाज़ को मुख्यमंत्री और आलाकमान तक पहुचानें का फ़ैसला किया। जिसकी क़ीमत उन्हें अपनी विधायकी गवां कर चुकानी पड़ी। आज वह आप लोगों के सामने हैं। अब उनके मान सम्मान का ध्यान रखते हुए आप सभी को ऐतिहासिक बढ़त के साथ फिर से विधानसभा भेज कर तानाशाही को जवाब देना हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस मुख्यमंत्री के गृह ज़िले के तीन विधायक उसकी कारगुज़ारियों से त्रस्त होकर अपनी विधायकी दांव पर लगा दें, उसके बारे में लोग आसानी से समझ सकते हैं। प्रदेश के उपचुनाव के लिए सिर्फ़ मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि देश ने तय कर लिया है कि तीसरी बार मोदी जी को लाना है। क्योंकि कांग्रेसनीत यूपीए के दस साल के भ्रष्टाचार को भी देश ने देखा है और नरेन्द्र मोदी के दस साल के विकास को भी। इस देश और प्रदेश में झूठी गारंटियों के नाम पर ठगने वाले पार्टियों के लिए अब कोई जगह नहीं हैं। इस देश में सिर्फ़ मोदी की गारंटी चलेगी, जो हर हाल में पूरी होती हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल के लिए दस सालों में जो किया है वह पिछले सत्तर सालों में नहीं हुआ। आने वाले पांच साल भी हिमाचल की सूरत और सीरत बदल देंगे। फ़ोर लेन और टनल्स का जाल, एम्स, अटल टनल जैसे बुनियादी ढांचों की पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी लेकिन प्रधानमंत्री के सहयोग से आज  हक़ीक़त हैं, आने वाले समय में हिमाचल में और स्मार्ट सिटी होंगी, टनल्स, रोप वे, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की अत्याधुनिक व्यवस्था होगी। इसके लिए हमें भाजपा को वोट देना है, उन्होंने अनुराग ठाकुर को लोकसभा के लिए और और राजिंदर राणा को विधान सभा उपचुनाव में भारी से भारी संख्या में वोट देने का आग्रह किया। इस मौक़े पर हमीरपुर लोक सभा क्षेत्र प्रत्याशी अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राकेश जम्वाल, सुजानपुर प्रत्याशी रजिंदर राणा, हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा समेत, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने आयोजित की समीक्षा बैठक*

एएम नाथ।  पालमपुर, 29 सितंबर : दशहरा उत्सव आयोजन को लेकर एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा ग्राउंड, पालमपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हटवास में 410 लाख की लागत से बनेगा खेल परिसर : आरएस बाली

चाहड़ी तथा हटवास में दो वर्षों में विकास पर व्यय किए चार करोड़,  विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं एएम नाथ।  धर्मशाला, नगरोटा 11 फरवरी। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल हेराल्ड कांग्रेस का है तो प्रदेश की जनता, उनकी समस्याएं और सुख-दुख किसके हैं : जयराम ठाकुर

 नेशनल हेराल्ड हिमाचल में दिखता भी नहीं और प्रदेश के विज्ञापन की एक तिहाई धनराशि देती है सरकार एएम नाथ। मंडी :  मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 मामलों में 5.78 लाख रुपये स्वीकृत : मुख्य मंत्री कन्या दान और शगुन योजनाओं के तहत बेटियों की शादी पर सरकार ने व्यय किये 25.21 लाख रुपये

जोगिन्दर नगर, 24 जुलाई –   हिमाचल प्रदेश में सुख की सरकार गरीब व जरूरतमंद बेटियों की शादी में मददगार बन रही है। जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चौंतड़ा ब्लॉक में सुख की सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!