सुजानपुर में 9 वार्डों के लिए भरे गए कुल 39 पर्चे

by
एएम नाथ।  सुजानपुर 02 मई :  नगर परिषद सुजानपुर के 9 वार्डों के लिए कुल 39 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। एसडीएम एवं नगर परिषद सुजानपुर के निर्वाचन अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन शनिवार को 17 नामांकन पत्र भरे गए।
एसडीएम ने बताया कि वार्ड नंबर-1 के लिए कुल 3 पर्चे भरे गए हैं। वार्ड नंबर-2 के लिए 4, वार्ड नंबर-3 के लिए 5, वार्ड नंबर-4 के लिए 7, वार्ड नंबर-5 के लिए 5, वार्ड नंबर-6 के लिए 4, वार्ड नंबर-7 के लिए 3, वार्ड नंबर-8 के लिए 5 और वार्ड नंबर-9 के लिए 3 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने बताया कि 4 मई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू होगी तथा 6 मई को दोपहर बाद 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। इसके तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न जारी कर दिए जाएंगे।
17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान की समाप्ति के बाद इसी दिन शाम को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मांउटेन टैरेन बाइक रेस में अश्मीत, हर्ष व विशाल ने मारी बाजी

ऊना हिमाचल की खेल नर्सरी: सत्ती ऊना 21 नवम्बर: जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग ऊना द्वारा आज माउंटेन टैरेन बाइक रेस का आयोजन किया गया। 45 किलोमीटर लम्बी इस रेस का आरंभ पीरनिगाह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने ऑपरेशन सिंदूर में घायल वीर जवान व्यास देव से की मुलाकात

रोहित जसवाल।  ऊना, 10 जून। उपायुक्त ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश सेवा करते हुए गंभीर रूप से घायल हुए हरोली क्षेत्र के बाथू निवासी सब इंस्पेक्टर व्यास देव से उनके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आपके लिए जरूरी ख़बर …LPG Booking Time में बड़ा बदलाव ! अब पूरे दिन नहीं कर पाएंगे बुकिंग

नई दिल्ली : एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर अब आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप दिन में कभी भी फोन उठाकर गैस बुक कर लेते थे, तो अब ऐसा नहीं हो...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

मशरूम की अग्रणी खेती के लिए चंबा के प्रगतिशील किसान को दिल्ली में किया सम्मानित

एएम नाथ। चंबा : जिला चंबा के एक प्रगतिशील किसान ने दिल्ली में आयोजित एक प्रतिष्ठित कृषि कार्यक्रम में सम्मानित होकर हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है। ग्राम रोड़ी, डाकघर भद्रम, सरोल, जिला चंबा...
Translate »
error: Content is protected !!