सुनील शर्मा बिट्टू और कुलदीप सिंह पठानिया काले अंब में देंगे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

by
हमीरपुर 15 जनवरी :  प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए जा रहे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत 17 जनवरी को दोपहर बाद 2 बजे हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत काले अंब में भी आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई की जाएगी तथा उन्हें प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
पंचायत प्रधान निर्मला डोगरा ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू मुख्य अतिथि के रूप में और कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
निर्मला डोगरा ने बताया कि इस अवसर पर कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। निर्मला डोगरा ने सभी पंचायतवासियों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है, ताकि वे इन सभी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राकेश टिकैत पर स्याही फेकना निंदनीय :जरनैल सनोली

ऊना : ऊना ब्लॉक अध्यक्ष जरनैल सनोली ने राकेश टिकैत पर स्याही फैंकने की घटना को सरकार की घटिया राजनीति का हिस्सा वताया। उन्होंने कहा की राकेश टिकैत वैंगलोर में एक सभा की मीटिंग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त : हिमाचल में 535 सड़कें बंद, उत्तराखंड में फंसी सैकड़ों गाड़ियां, श्रीनगर में फ्लाइट कैंसिल

भारी बर्फबारी के चलते भूस्खलन, पेड़ गिरने और सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जमने से नेशनल हाईवे और संपर्क मार्ग बंद एएम नाथ। शिमला/श्रीनगर : बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ी राज्यों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी यूनिवर्सिटी में “इमनेशन 2026” वार्षिक तकनीकी महोत्सव का भव्य आयोजन

बद्दी, 30 मार्च (तारा) :  बद्दी यूनिवर्सिटी में वार्षिक तकनीकी उत्सव “इमनेशन 2026” का शुभारंभ बद्दी विवि के कुलपति प्रो. (डॉ.) जेके शर्मा ने दीप प्रज्वलन से हुआ। इस वर्ष आयोजन की थीम “विकसित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्ज लेने की सीमा बढ़ाने का विधेयक पारित : सरकार चालू वित्तीय वर्ष में 11 हजार करोड़ रुपए तक ऋण ले सकेगी

धर्मशाला : हिमाचल में कर्ज लेने की सीमा बढ़ाने का विधेयक पारित हो गया गया है। शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सदन में शुक्रवार को राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंध (एफआरबीएम) संशोधन विधेयक 2023...
Translate »
error: Content is protected !!