सुन्दर शाम अरोड़ा द्वारा जहानखेलां से नारू नंगल तक सड़क को मज़बूत और चौड़ा करने के कार्य की शुरूआत

by

4.45 करोड़ रुपए की लागत से कुछ महीनों में 8.39 किलोमीटर लम्बी सड़क को मज़बूत और 14 फुट चौड़ा किया जाएगा
होशियारपुर-
करीब 30 गाँवों के वासियों को और सुविधाजनक यातायात प्रदान करने के लिए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने पास के गाँव जहानखेलां से नारू नंगल तक 8.39 किलोमीटर सड़क को मज़बूत और चौड़ा करने के कार्य की शुरुआत करवाते हुए कहा कि 4.45 करोड़ रुपए की लागत वाला यह कार्य आने वाले कुछ महीनों में मुकम्मल होगा।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने इस कार्य की शुरुआत के समय बताया कि यह सड़क जहानखेलां बरास्ता महलांवाली, आनन्दगढ़ और बसी हस्त खां से होती हुई नारू नंगल तक 14 फुट चौड़ी हो जायेगी। उन्होंने बताया कि गाँवों के अंदरूनी हिस्सों में यह सड़क 18 फुट चौड़ी और इंटर लॉकिंग टाइलों वाली होगी जिससे राहगीरों की यातायात और आसान हो सके। सुंदर शाम अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा गाँवों की लिंक सड़कों की मुरम्मत और मज़बूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम के अंतर्गत 2018-19 में पहले और दूसरे चरण के अंतर्गत 3278 करोड़ रुपए की लागत से 28,815 किलोमीटर लंबाई की सड़कों की मुरम्मत की गई थी। इसी तरह साल 2020-21 में 834 करोड़ रुपए की लागत से 6162 किलोमीटर लिंक सड़कों की मुरम्मत और अन्य प्रोजैक्ट करवाए गए।
सुंदर शाम अरोड़ा ने पंजाब सरकार की स्मार्ट गाँव मुहिम बारे बताया कि 2019 में शुरू किये गए इस प्रोग्राम के अंतर्गत राज्य के गाँवों का रूप बदल गया जिसके अंतर्गत बुनियादी ढांचे को और मज़बूत करते हुए गाँवों में जलापूर्ति, सेनिटेशन, स्ट्रीट लाईट, पार्क, जिम आदि की बुनियादी सुविधाएं यकीनी बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गाँवों में हर अपेक्षित सुविधा यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है और पिछले चार सालों के दौरान इस क्षेत्र में अहम प्रयास किये गए हैं।
इस मौके पर मेयर सुरिन्दर कुमार शिन्दा, सरपंच कमल कुमार, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, ब्लॉक प्रधान ग्रामीण कैप्टन कर्म चंद, सरपंच हरजिन्दर कौर, सरपंच अमरजीत सिंह, ब्लॉक समिति मैंबर बिल्ला दिलावर, ब्लॉक समिति मैंबर डॉ. कुलदीप सिंह, पवन दयोल, मलकीत कौर, बलविन्दर पाल, कुलदीप, कमल कुमार, रजिन्दर कौर, कमलदीप और जस्सा (सभी पंच) के अलावा पूर्व सरपंच जुगल किशोर, गुलशन राय, अजमेर सिंह, पूर्व ब्लॉक समिति मैंबर राम मूर्ति, रमा देवी, सेवक राम दत्ता, मनोहर लाल दत्ता, पूर्व पंच श्रवण राम, मोहन लाल और सुभाष चंद्र मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में 7 दिवसीय एन.एस.एस. कैंप शुरू : भाई मोहकम सिंह ग्रुप को पूरे दिन सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए सम्मानित

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर एनएसएस इकाई ने ‘युवा मेरे भारत के लिए और युवा डिजिटल साक्षरता के लिए’ विषय पर समर्पित सात दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन किया। एस। कैंप...
article-image
पंजाब

देशवासियों को पड़ रही है बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार की मार : गुरनेक सिंह भज्जल

गढ़शंकर : आज सीपीआईएम तहसील गढ़शंकर की जनरल बाडी की बैठक गोपाल सिंह थांदी की अध्यक्षता में हुई। जिसको जिला सचिव गुरनेक सिंह भज्जल ने कहा कि जिस समय से देश में भाजपा की मोदी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

NSUI (कांग्रेस) से नहीं मिला टिकट तो निर्दलीय जीता पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, अनुराग दलाल ने रचा इतिहास

पं पीयू स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन में प्रेसिडेंट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार अनुराग दलाल के सिर जीत का सेहरा सज गया है। वह पीयू के नए सरताज बन गए हैं। मतगणना के दौरान अनुराग दलाल...
article-image
पंजाब

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को उनके घर जाकर जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

 होशियारपुर, 25 जनवरी:  डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल के निर्देशों पर आज जिले के समूह बी.डी.पी. ओज ने अपने ब्लॉक से जुड़े स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को उनके घर जाकर सम्मानित किया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!