सुन्नी कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन :

by

एएम नाथ। शिमला (सुन्नी) 10 अगस्त – राजकीय महाविद्यालय सुन्नी में आज बी.ए, बीकॉम, बी.एस.सी तथा बी.सी.ए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षा आरंभ इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय सुनी डॉक्टर रामलाल शर्मा रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया।
कार्यक्रम संयोजक एवं एवं मंच संचालक संस्कृत विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण कुमार ने महाविद्यालय के सभी संकायों के विभागाध्यक्षों एवं प्राध्यापकों का परिचय दिया।
डॉ मनमोहन ने छात्रों को सी.बी.सी .एस कार्यक्रम तथा मूल्यांकन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
तत्पश्चात डॉक्टर सुष्मिता ठाकुर ने राष्ट्रीय सेवा योजना रेंजर लीडर प्रोफेसर सुचित्रा ने रोवर और रेंजर इकाई की तथा प्रोफेसर कविता सैनी ने एनसीसी की विस्तृत जानकारी नवातुक छात्रों को प्रदान की।
इस कार्यक्रम में छात्रों को महाविद्यालय में होने वाली वार्षिक शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आवश्यक दिशा निर्देश एवं प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने छात्रों का स्वागत एवं उचित मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने छात्रों को महाविद्यालय की कमेटियों, क्लबों, विविध प्रकोष्ठों के कार्यों संस्कृति एवं खेल गतिविधियों की संपूर्ण जानकारी दी।
छात्रों को विविध योजना तथा क्लबों में भाग लेने के लिए, इसका समुचित लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। छात्रों को अपना सर्वांगीण विकास करने के लिए कठोर परिश्रम अनुशासन का पालन करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय सुन्नी के सभी संकायों के विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों, गैर शिक्षक वर्ग के कर्मचारीयों ने भाग लिया। अंत में कार्यक्रम का शुभ समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीएसएफ ने तीन पाकिस्तानी 3 ड्रोन व 540 ग्राम हेरोइन की बरामद

चंडीगढ़, 17 नवंबर :  सीमा पार से होने वाली ड्रोन घुसपैठ को असफल बनाते हुए बीएसएफ ने तीन पाकिस्तानी ड्रोन व हेरोइन की खेप बरामद की है।  बीएसएफ प्रवक्ता ने रविवार सुबह बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाई की मौ.त की खबर सुनकर : छोटे भाई को आया हार्ट अटैक, मौत

रोहित भदसाली।  हमीरपुर :   मट्टन के डुग्घा खुर्द गांव में दो भाइयों की आकस्मिक मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि जहां एक ओर लोगों ने बड़े भाई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जीरकपुर में नकली दवाइयों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब :एक फैक्ट्री सील, दूसरी जांच के घेरे में

सम्पन गोडाउन एरिया के ट्रोल और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त कार्रवाई एएम नाथ। चंडीगढ़ : जीरकपुर के पभात स्थित गोडाउन एरिया में पुलिस, ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में महिला सहित दो चिट्टे समेत गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी की जब्त

एसआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई, 12.43 ग्राम हेरोइन के साथ युवक-युवती दबोचे एएम नाथ । सोलन :  जिला सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक...
Translate »
error: Content is protected !!