सुप्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर और राजपाल यादव ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की भेंट : फिल्म निर्माण की दृष्टि से हिमाचल को पसंदीदा गंतव्य के रूप में विकसित करनेे के लिए सरकार ने एक व्यापक फिल्म नीति तैयार की – मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला, 23 जनवरी :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से सोमवार सायं ओक ओवर में सुप्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर और राजपाल यादव, निर्माता अनिल शर्मा तथा जर्नी फिल्म के अन्य यूनिट सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। हिमाचल अपनी समृद्ध संस्कृति, इतिहास और नयनाभिराम स्थलों के लिए विख्यात हैं। फिल्म निर्माण की दृष्टि से हिमाचल को पसंदीदा गंतव्य के रूप में विकसित करनेे के लिए सरकार ने एक व्यापक फिल्म नीति तैयार की है। इसके तहत  सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में एक फिल्म सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा जो एकल खिड़की के रूप में कार्य करेगा और इसके माध्यम से तीन कार्य दिवस के भीतर ऑनलाइन प्रक्रिया से सभी स्वीकृतियां व फिल्म निर्माण संबंधी अनुमतियां सुनिश्चित की जाएंगी।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार फिल्म निर्माताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ बेहतरीन व अधिक विकसित शूटिंग स्थल उपलब्ध करवाएगी। राज्य सरकार फिल्म इकाइयों को प्रदेश में फिल्मों की आउटडोर शूटिंग के लिए विभिन्न भागों में स्थित हवाई पट्टियों और हेलीपेड का उपयोग प्रदान करने की अनुमति भी देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कम से कम 50 प्रतिशत तक फिल्माई गई उत्कृष्ट फिल्मों के लिए सरकार वार्षिक फिल्म पुरस्कार स्थापित करने पर भी विचार कर रही है। राज्य सरकार फिल्म महोत्सवों, पुरस्कारों और अन्य गतिविधियों के आयोजन के लिए एक फिल्म विकास निधि भी गठित करेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान और नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

6.74 लाख रुपये से चोरी : पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की

ऊना: हरोली में खुली एक कंपनी के दफ्तर से 6.74 लाख रुपये से अधिक चोरी हुए हैं। चोरी के आरोप इसी कंपनी के एक कर्मचारी पर लगे हैं, जो दक्षिण दिल्ली निवासीपुरी का रहने...
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में अब पंचायतें बताएंगी लोगों को कोरोना महामारी में उनके दायित्व उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला की पंचायतों को जारी किए निर्देश

ऊना – जिला ऊना की सभा पंचायतें अब लोगों को कोरोना महामारी के इस दौर में उनके दायित्व के बारे में अवगत करवाएंगी। इस संबंध मे आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11 परीक्षा केंद्रों में 3173 विद्यार्थी देंगे एचपी अलाइड सर्विस : रविवार को सुबह 11 से 2 बजे तक सिंगल सैशन में होगी परीक्षा

रोहित भदसाली। ऊना, 7 सितम्बर। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ संबद्ध सेवाएं परीक्षा 2023 को सुचारु और समन्वित तरीके से सम्पन्न करवाने को लेकर उपायुक्त ऊना जनित लाल ने शनिवार को जिला अधिकारियों के साथ बैठक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाराज हुए तारा के बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया : एपी ढिल्लों ने भरे कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया को किया किस-हग

बालीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो है। यह वीडियो पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के मुंबई...
Translate »
error: Content is protected !!