सुभाष ढटवालिया ईमानदार व्यक्ति : उनके अपने जिला हमीरपुर से ही जीता एक विधायक राजनीति की मंडी में बिक जाएगा, ऐसा उन्होंने नहीं सोचा था – मुख्यमंत्री सुक्खू

by

एएम नाथ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बड़सर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे और भाजपा पर एक बार फिर ताबड़तोड़ हमले किए। इस दौरान आयोजित जनसभा में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने पुराने सहयोगी और मौजूदा वक्त में बड़सर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल पर जमकर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, ”उनके अपने जिला हमीरपुर से ही जीता एक विधायक राजनीति की मंडी में बिक जाएगा, ऐसा उन्होंने नहीं सोचा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंद्र दत्त लखनपाल ने उन्हें इलाके की जो भी काम कहे, उन्हें पूरा किया। बावजूद इसके वे धन बल के आगे झुक गए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनके पास धन बल नहीं है, लेकिन जन बल है और यही जन बल उन्हें चुनाव जीताएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष ढटवालिया के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुभाष ढटवालिया ईमानदार व्यक्ति हैं। लोग खुद यह कहते हैं कि वह शरीफ हैं, लेकिन बेहद ईमानदार हैं। जब लोग ही यह कहें कि प्रत्याशी ईमानदार है, तो ऐसे में ईमानदार प्रत्याशी के साथ ही चलना चाहिए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उपचुनाव में यह लड़ाई बेईमानी और ईमान के बीच है। इस चुनाव में ईमान की ही जीत होनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बॉर्डर से सटे चेक पोस्ट पर दो पुलिसवालों के शव मिलने से हड़कंप, दोनों ड्यूटी पर थे तैनात : मरने वालों के शरीर पर गोली लगने के निशान थे

गुरदासपुर  : भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के दो कर्मी रविवार को एक पुलिस चौकी के अंदर मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शरीर पर गोली लगने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद कंगना रनौत पर विक्रमादित्य का जोरदार हमला : दिशा बैठक में नहीं आने पर उठाए सवाल

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी संसदीय जिम्मेदारियों से लगातार दूर भाग रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह के दौरान विभिन्न संकायों में कुल 511 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान : भारतीय शिक्षा परंपरा ज्ञान, मूल्यों और समग्र विकास पर आधारित: कविन्द्र गुप्ता

केंद्रीय विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए धर्मशाला :  राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की सराहना की राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने मांगा 64 करोड़ जमा करवाने का ब्योरा- हिमाचल भवन दिल्ली की संपत्ति जब्त करने का मामला

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से 64 करोड़ रुपये का अपफ्रंट प्रीमियम 29 करोड़ रुपये ब्याज सहित जमा करवाने की कैलकुलेशन शीट मांगी है। हिमाचल भवन दिल्ली की संपत्ति...
Translate »
error: Content is protected !!