सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत भौर पंचायत प्रदर्शनी स्थल में कनैड स्कूल के 50 बच्चों ने लिया भाग स्कूल के बच्चों को बताए गए प्राकृतिक खेती के लाभ

by
 गोहर। 29जनवरी ,  सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के अंतर्गत ग्राम पंचायत भौर में सुभाष पालेकर प्राकृतिक विधि द्वारा लगाये गये प्रदर्शन स्थल को देखने के लिए राजकीय वरिष्ट माध्यमिक स्कूल कनैड के लगभग 50 छात्रों ने भाग लिया । सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के अधिकारियों के द्वारा बच्चों को जीवामृत और घनाजीवामृत बनाने की विधि व प्रयोग करने की विधि से अवगत करवाया व अधिकारियों ने उपस्थित बच्चों को प्राकृतिक खेती के बारे में बताते हुए कहा कि सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती का मूल सिद्धांत है कि वायु, पानी तथा जमीन में सभी आवश्यक पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में उपलब्ध हैं। इसलिए फसल या पेड़-पौधों के लिए किसी भी बाहरी रासायनिक खादों की आवश्यकता नहीं है। यह प्राकृतिक खेती विधि, मित्र कीट-पतंगों की संख्या में वृद्धि एवं अनुकुल वातावरण का निर्माण कर फसलों को कीट-पतंगों एवं बीमारियों से सुरक्षित करती है। इस तरह किसी भी कीटनाशक या फफूंदनाशक की आवश्यकता को भी समाप्त कर देती है।
जीवामृत और घनजीवामृत का प्रयोग भूमि में सूक्ष्म जीवाणुओं तथा केंचुओं की गतिविधियों को बढ़ाता है। जो इसमें बंद अवस्था में उपस्थित विभिन्न पौष्टिक तत्वों को उपलब्ध अवस्था में बदलकर समय-समय पर आवश्यकतानुसार पौधों को उपलब्ध करवाते हैं। इस तरह सूक्ष्म जीवाणुओं तथा स्थानीय केंचुओं की गतिविधियों की सक्रियता से भूमि की उर्वरा शक्ति हमेशा-हमेशा के लिए बनी रहती है।
इस मौके पर विकास खण्ड धनोटू से खण्ड तकनीकी अधिकारी नरेन्द्र कुमार, सहायक तकनीकी अधिकारी सौरव वालिया, वोकेशनल अध्यापक हितेश उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद : 29-30 नवंबर को भोरंज और नादौन में सिक्योरिटी गार्ड के साक्षात्कार

हमीरपुर 22 नवंबर। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बिलासपुर की निजी कंपनी एसआईएस इंडिया लिमिटेड 29 नवंबर को उपरोजगार कार्यालय भोरंज में और 30 नवंबर को उपरोजगार कार्यालय नादौन में सिक्योरिटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नव ज्योति स्कूल की निकिता शर्मा कला संकाय में प्रदेश में 8वें स्थान पर रही जज बनना चाहती है को निकिता शर्मा

बी बी एन, 4 अप्रैल (तारा) : नव ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरुनी, 12वीं कक्षा – हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कूल मे खुशी महूल माहौल का है।स्कूल की छात्रा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय सशस्त्र सेना में भर्ती की जानकारी के लिए अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में लगेगा स्टॉल

एएम नाथ। चंबा, 25 जुलाई :   भारतीय सशस्त्र सेना में भर्ती  से संबंधित संपूर्ण जानकारी के लिए अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला- 2024 में  एक स्टॉल लगाया जा रहा है। उपनिदेशक सैनिक कल्याण कैप्टन अनुमेहा पराशर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सचिव अभिषेक जैन ने मलाहत में निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का किया निरीक्षण : विकास कार्यों की गुणवत्ता और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

रोहित जसवाल / एएम नाथ :  ऊना, 29 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव अभिषेक जैन ने ऊना के मलाहत में निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का निरीक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!