सुरक्षित निर्माण आपदा जोखिम न्यूनीकरण का सबसे प्रभावी और स्थायी उपाय : DC जतिन लाल

by
ऊना में जिला स्तरीय सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिता आयोजित
रोहित जसवाल।  ऊना, 4 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि सुरक्षित निर्माण आपदा जोखिम न्यूनीकरण का सबसे प्रभावी और स्थायी उपाय है। यदि भवन निर्माण के प्रत्येक चरण में सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए, तो भूकंप, भूस्खलन या अन्य प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
उन्होंने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) ऊना में सुरक्षित निर्माण मॉडल पर आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सुरक्षित निर्माण तकनीकों और आपदा-सुरक्षा सिद्धांतों के प्रति व्यवहारिक समझ विकसित करने में सहायक सिद्ध होती हैं।
बता दें, यह प्रतियोगिता जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से जन-जागरूकता अभियान “समर्थ-2025” के अंतर्गत आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षित निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जोखिम पूर्ण परिस्थितियों से निपटने की क्षमता विकसित करना तथा आपदा-संवेदनशील क्षेत्रों में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
प्रतियोगिता में हाई स्कूल स्तर पर 5 मॉडल, वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर 4 मॉडल और कॉलेज स्तर पर 1 मॉडल प्रदर्शित किया गया, जिनमें से श्रेष्ठ मॉडल का चयन हुआ। इस दौरान विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लेकर सुरक्षित निर्माण तकनीकों और आपदा जोखिम न्यूनीकरण की महत्ता पर जन-जागरूकता का संदेश दिया।
उपायुक्त ने बताया कि विजेता प्रतिभागी आगामी 7 से 8 अक्तूबर तक साइंस म्यूजियम, आनंदपुर शोघी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी अपना मॉडल आपदा न्यूनीकरण प्रदर्शनी ‘समर्थ-2025’ के दौरान रिज मैदान, शिमला में प्रदर्शित करेंगे, जहां उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
ये रहे विजेता
प्रतियोगिता में उपायुक्त ऊना, पीओ (डीआरडीए) तथा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा तीनों स्तरों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं का चयन किया गया।
हाई स्कूल स्तर पर रावमापा पिरथीपुर के सूर्यांश ने प्रथम, कांगड़ स्कूल की चाहत और सिमरन ने द्वितीय तथा राजकीय उच्च पाठशाला बुढवार की सोनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर रावमापा कलोह की तानिया और मनत ने प्रथम, रावमापा मंदली के सूरज शर्मा ने द्वितीय और रावमापा (छात्रा) ऊना की मनप्रीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, कॉलेज स्तर पर एसवीएसडीपीसी कॉलेज भटोली के नितिश कुमार और काशवी धीमान प्रथम रहे।
रावमापा(छात्र) ऊना के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल, लोक निर्माण विभाग के अधिषाशी अभियंता के एस ठाकुर, उपनिदेशक कार्यालय से नोडल अधिकारी(इंस्पायर) पुष्पा रानी, डीडीएमए ऊना के इंचार्ज राजन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी जतिन लाल ने की एलपीजी व व्यावसायिक गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा : सिलेंडरों की उपलब्धता एवं सुचारू आपूर्ति को लेकर दिए जरूरी निर्देश

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 मार्च. घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की मांग में हाल ही में हुई अप्रत्याशित वृद्धि के मद्देनजर उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने संबंधित विभागों, ऑयल कंपनियों एवं गैस एजेंसियों के...
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय अवार्ड 2023 के लिए 30 जुलाई तक करें आवेदन

ऊना, 22 जुलाई – राज्य स्तरीय शिक्षक अवार्ड 2023 के लिए आवेदन 30 जुलाई तक आमंत्रित किए गए हैं। उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना देवेंद्र चंदेल ने जिला ऊना के सरकारी स्कूलों में कार्यरत...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने आरकेएमवी में 9 करोड़ रुपये से बने भवन का किया लोकार्पण 

रोहित भदसाली।  शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में 9 करोड़ रुपये की लागत से बने ब्लॉक-सी भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद वह महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा में गूंजा पांगी का मामला, MLA बोले- ‘सब जानते थे…..CM ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश, अधिकारियों पर गिरेगी गाज!

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की दुर्गम क्षेत्र पांगी घाटी से आई एक शर्मनाक घटना ने आज पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना दिया हुआ है। पांगी के एक...
Translate »
error: Content is protected !!