सुरक्षित भवन निर्माण के लिए तकनीकी सहायकों को दिए टिप्स

by
धर्मशाला, 20 फरवरी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से धर्मशाला में दिवसीय सुरक्षित भवन निर्माण का प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में ब्लाॅक नगरोटा बगवां, धर्मशाला, कांगड़ा एंव रैत से सभी तकनीकी सहायकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में राजीव गांधी राजकीय इंजिनियरिंग कालेज से प्रोफेसर निशांत मेहरा तथा अंकुश ठाकुर ने भवन निर्माण की सभी बारीकियों के बारे में की जानकारी दी जिससे सुरक्षित भवन निर्माण सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण कांगड़ा के समन्वयक भानू शर्मा तथा रोबिन कुमार ने कहा कि हाल ही में जिला कांगड़ा में कई घर मानसून के दौरान पूरी तरह क्षतिग्रत हो गये जिनके पुनर्निर्माण के लिये हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा विशेष सहायता पैकेज के अन्तर्गत सात लाख रुपये दिये जाएंगे। इन्ही घरों के सुरक्षित निर्माण को सुनिश्चित करने के लिये तकनीकी सहायक निर्माण स्थल का समय-समय पर दौरा करेगें। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिन घरों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है,वह भविष्य में किसी आपदा से फिर प्रभावित न हों। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पश्चात अन्य विकास खंडों के तकनीकी सहायकों के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर में बनेगा 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल: इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक ने किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, कन्याओं को बांटे एफडी के दस्तावेज बड़सर 07 अक्तूबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शनिवार को यहां नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4,62,590 लंबित मामलों का निपटारा : प्रदेश सरकार की राजस्व लोक अदालत से लोगों को मिली बड़ी राहत

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि अक्तूबर, 2023 से अक्तूबर, 2025 के बीच राज्य की प्रमुख पहल ‘राजस्व लोक अदालत’ के माध्यम से 4,62,590 लंबित राजस्व...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने 15.43 करोड़ रुपये लागत के जवाहर लाल नेहरू ललित कला राजकीय महाविद्यालय भवन का किया लोकार्पण : शिक्षण संस्थानों की वार्षिक रैकिंग और प्रदर्शन आधारित अनुदान व्यवस्था होगी शुरू -मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू

टुटू में पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले खण्ड विकास कार्यालय भवन का शिलान्यास किया शिमला  : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जवाहर लाल नेहरू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फंस गई  सैफ अली खान की नौकरानी : पुलिस को मिला ऐसा चौंकाने वाला सुराग

मुंबई  :  बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके घर में चाकू से हमला किया गया, जिससे एक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद, सैफ अली खान को...
Translate »
error: Content is protected !!