सुरिंदर कुमार शिंदा चुने गए मेयर, प्रवीण सैनी सीनियर डिप्टी मेयर व रणजीत चौधरी बनी डिप्टी मेयर

by

पूरी तनदेही व शिद्दत से निभाऊंगा जिम्मेदारी: सुरिंदर कुमार शिंदा
सभी पार्षदों के सहयोग से करवाएंगे उदाहरणीय विकास: सुंदर शाम अरोड़ा
महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण के लिए मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद
भारत भूषण आशु की ओर से पार्षदों को लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का आग्रह
डिविजनल कमिश्नर गुरप्रीत कौर सपरा ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर को दिलाई शपथ
पार्षद बलविंदर कुमार बिंदी को फाइनांस कमेटी का चेयरमैन व पार्षद रजनी डडवाल व पार्षद कुलविंदर कौर कपूर बने सदस्य
होशियारपुर :  स्थानीय नगर निगम में आज उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की मौजूदगी में हुए मेयर के चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 18 से पार्षद सुरिंदर कुमार शिंदा को मेयर चुना गया व साथ ही वार्ड नंबर 3 की पार्षद प्रवीण सैनी को सीनियर डिप्टी मेयर व वार्ड नंबर 11 से पार्षद रणजीत चौधरी को डिप्टी  मेयर चुना गया।
वर्णनीय है कि नगर निगम होशियारपुर के नए बने मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा(53) पहले तीन बार पार्षद रहे हैं व मौजूदा समय चौथी बार वार्ड न ंबर 18 से 1032 वोटों लेकर विजयी रहे थे। मेयर बनने के बाद बातचीत करते हुए सुरिंदर कुमार शिंदा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा व समूह पार्षदों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनको मिली अहम जिम्मेदारी को वे पूरी तनदेही, लगन व शिद्दत से निभाते हुए शहर के विकास में किसी किस्म की कमी नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा कि समूह पार्षदों के सहयोग से होशियारपुर विकास में पहले से ही युद्ध स्तर पर हो रहे विकास कार्यों के साथ-साथ लोगों की सुविधा के लिए नए कार्यों को शुरु किया जाएगा।
इससे पहले कमिश्नर जालंधर डिविजन गुरप्रीत कौर सपरा ने मेयर के चुनाव के लिए बैठक की कार्रवाई को चलाने व मुकम्मल करने के बाद नए चुने मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी व डिप्टी मेयर रणजीत चौधरी को शपथ दिलाई। इस मौके पर समूह पार्षदों के अलावा कमिश्नर नगर निगम अमित कुमार पांचाल भी मौजूद थे।
इस दौरान वार्ड नंबर 14 से पार्षद बलविंदर कुमार बिंदी को फाइनांस कमेटी का चेयरमैन और वार्ड नंबर 1 से पार्षद रजनी डडवाल व वार्ड नंबर 45 से पार्षद कुलविंदर कौर कपूर कमेटी के सदस्यों के तौर पर चुने गए। नगर निगम के कमेटी हाल में मेयर के चुनाव से पहले खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु व उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने समूह पार्षदों के साथ बैठक करते हुए लोगों की सुविधा अनुसार शहर में विकास कार्यों को शुुरु व समय पर संपन्न करवाने को यकीनी बनाने का आग्रह किया।
सभी पार्षदों के सहयोग से करवाएंगे विकास: सुंदर शाम अरोड़ा
नए चुने गए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर. डिप्टी मेयर व समूह पार्षदों को बधाई देते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि सभी के सहयोग से होशियारपुर शहर का उदाहरणीय विकास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में पहले ही बड़े स्तर पर विकास कार्य हो रहे हैं व भविष्य में जरुरी प्रोजैक्ट लाकर लोगों को जरुरी और सुविधाएं मुहैया करवाने व बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा।
शहरी  स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण करने के लिए मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद करते हुए सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि नगर निगम की कारगुजारी में और सुधार लाया जाएगा व पिछले समय में रही कमियों को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहली प्राथमिकता शहर में बचे विकास कार्यों को मुकम्मल करना है ताकि होशियारपुर की नुहार को और प्रभावशाली बनाया जा सके।
भारत भूषण आशु की ओर से पार्षदों को लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का आग्रह
पंजाब के खाद्य व आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु ने  नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर व सभी पार्षदों को बधाई देते हुए आह्वान किया कि वे लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में कोई कमी बाकी न  छोड़ें। उन्होंने कहा कि पार्षद की ओर से शहर के विकास के साथ-साथ बुनियादी ढांचे की मजबूती व बुनियादी कार्य करवाने होते हैं, जिनके प्रति उनको पूरे जी-जान से मेहनत कर शहर की सुंदरता के स्तर को और ऊंचा उठाना चाहिए। उन्होंने पार्षदों को कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जरुरी फंड मुहैया करवाए जा रहे हैं, जिसके लिए उनको अपने-अपने वार्डों में काम की सूची तैयार कर कम समय में मुकम्मल होन े वाले प्रोजैक्टों को जल्द से जल्द अमली जामा पहनाना चाहिए व लंबे समय वाले प्रोजैक्टों की शुरुआत भी पहल के आधार पर करवानी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

स्मार्ट हवेली’ में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश…पंजाब और UP से लाई गई थीं 20 से 23 साल की लड़कियां

 ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. होटल ‘स्मार्ट हवेली इन’ में शनिवार देर रात छापेमारी के दौरान पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक...
article-image
पंजाब

पांचवीं क्लास के स्टूडेंट पर स्कूल की वैन में हमला, माता-पिता ने उठाए सवाल

फाजिल्का :  जलालाबाद में स्थित एक निजी स्कूल सेक्रड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. आरोप लगाए जा रहे हैं कि स्कूल वैन में एक...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बंगाणा से धनेटा वाया तूतडू होकर पहुंचेंगे हैवी वाहन-जिला दंडाधिकारी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 27 मई – जिला स्तरीय पिपलू मेले 2023 के दृष्टिगत बंगाणा से धनेटा वाया पिपलू होकर जाने वाले हैवी वाहन/बसें 30 मई से 1 जून तक बंगाणा से धनेटा बाया तूतडू होकर चलेंगे।...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पाकिस्तान बॉर्डर से चंडीगढ़ पहुंचा 6 करोड़ की हेरोइन का जखीरा : बीसीए पास ग्रेजुएट निकला तस्करों का ‘बॉस’

नशे के काले कारोबार का कोई एक चेहरा नहीं होता, यह बात पंचकूला पुलिस के एक बड़े खुलासे ने साबित कर दी है। एक 23 साल का उच्च शिक्षित बीसीए ग्रेजुएट, जो चंडीगढ़ में...
Translate »
error: Content is protected !!