सुरेश कश्यप के सवाल पर केंद्र का खुलासा : पीएम सूर्य घर योजना से 48.80 लाख परिवार लाभान्वित

by

हिमाचल में 11,835 रूफटॉप सोलर संयंत्र, 87 करोड़ की केंद्रीय सहायता

15 दिन में मिल रही सब्सिडी, सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही केंद्र सरकार

एएम नाथ। शिमला :  प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत देशभर में 48.80 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित हो चुके हैं। यह जानकारी केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपाद येस्सो नाइक ने लोकसभा में शिमला से भाजपा सांसद सुरेश कश्यप के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। सांसद ने योजना के क्रियान्वयन, राज्यों में प्रगति, केंद्रीय वित्तीय सहायता, सब्सिडी वितरण, डिस्कॉम की तैयारी तथा हिमाचल प्रदेश में इसकी स्थिति को लेकर सवाल उठाया था।
मंत्री ने बताया कि फरवरी 2024 से 27 जुलाई 2026 तक देशभर में 40,45,298 रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं, जिनसे 48,80,796 परिवार लाभान्वित हुए हैं। इस अवधि में लाभार्थियों को 27,343.90 करोड़ रुपये की केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) जारी की गई है।
हिमाचल प्रदेश में अब तक 11,835 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए गए हैं, जिनसे 11,868 परिवारों को लाभ मिला है। राज्य को 87 करोड़ रुपये की केंद्रीय वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। जिला स्तर पर सबसे अधिक संयंत्र कांगड़ा (2,306) और हमीरपुर (2,281) में लगाए गए हैं। इसके अलावा मंडी, ऊना, बिलासपुर, सिरमौर, सोलन, चंबा, शिमला, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी योजना का विस्तार हुआ है।
केंद्र सरकार के अनुसार योजना की पूरी प्रक्रिया आवेदन से लेकर सब्सिडी वितरण तक ऑनलाइन है। सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे होने पर औसतन 15 दिनों के भीतर सब्सिडी लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी जाती है। योजना को और प्रभावी बनाने के लिए तकनीकी स्वीकृति प्रक्रिया को सरल किया गया है। 10 किलोवाट तक ऑटो लोड एन्हांसमेंट, रियायती ब्याज दर पर बिना गारंटी ऋण, प्रशिक्षित विक्रेताओं की संख्या में वृद्धि, जागरूकता अभियान तथा शिकायत निवारण तंत्र को भी मजबूत किया गया है।
मंत्री ने बताया कि सरकार का लक्ष्य एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करना है। इससे 1,000 बिलियन यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन होगा और अगले 25 वर्षों में लगभग 720 मिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड समतुल्य उत्सर्जन में कमी आने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि यह मांग आधारित योजना है और हिमाचल प्रदेश सहित देशभर के ग्रामीण क्षेत्रों एवं टियर-2 शहरों में इसका विस्तार लगातार जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दोबारा चुनाव लड़ सकते , लेकिन सभी की टिकट पर सवाल : चुनाव घोषित होने के बाद सुप्रीम कोर्ट भी नहीं दे पाएगा राहत : अब जनता करेगी बागियों के भविष्य का फैसला

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के एक फैसले ने बदल दिया सारा गणित एएम नाथ। शिमला :    कांग्रेस के छह बागी विधायकों की किस्मत का फैसला अब जनता ही करेगी। सुप्रीम कोर्ट में...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

गर्लफ्रेंड से कर रहा था चैटिंग : बॉम्बर’ लिखा देख महिला ने शोर मचा दिया : फ्लाइट ने 6 घंटे देरी से भरी उड़ान

बेंगलुरु । रविवार को मंगलुरु से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट ने 6 घंटे देरी से उड़ान भरी। दरअसल, फ्लाइट में बैठी एक महिला ने साइड में बैठे एक व्यक्ति के फोन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका : हिमाचल कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट हर्ष महाजन का इस्तीफा: BJP जॉइन

शिमला | हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन आपने पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। जिससे हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा और साफ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जल शक्ति विभाग में 4500 पैरा-कर्मचारियों के पद , कर एवं कराधान निरीक्षक के 25 पद और बागवानी विकास अधिकारी के 10 पद भरने का निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से 23 दिसंबर 2023 तक तपोवन धर्मशाला...
Translate »
error: Content is protected !!