सुहागरात पर खुली दूल्हे की पोल : अपने भाई को लेकर कमरे में आया पति, बोला- इससे संबंध बनाओ

by

बरेली में शादी के बाद दुल्हन ससुराल गई तो उसे पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है। उसने इलाज कराने के लिए कहा तो उसने इसके लिए एक लाख रुपये की मांग रख दी। पति ने अपने भाई के साथ संबंध बनाने के लिए पत्नी पर दबाव बनाया।  पीड़ित विवाहिता की तहरीर पर बिथरी चैनपुर पुलिस ने पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। बिथरी चैनपुर क्षेत्र की युवती का विवाह बीते साल भमोरा के युवक से हुआ था। विवाहिता के मुताबिक शादी के बाद वह ससुराल गई।

सुहागरात पर पति ने उससे दूरी बना ली। कई दिनों तक वह इसी तरह का व्यवहार करता रहा। बाद में उसे पता चला कि पति अक्षम है। शादी से पहले यह बात उससे छिपाई गई थी।
मेडिकल चेकअप में हुई पुष्टि :   विवाहिता के मुताबिक पति से इलाज कराने के लिए कहकर वह मायके आ गई। 20 नवंबर 2023 को वह दोबारा ससुराल गई और पति का चेकअप कराया तो रिपोर्ट में उसके अक्षम होने की पुष्टि हुई। इलाज कराने के लिए कहने पर ससुराल वाले भड़क गए। उन्होंने उसको पीटा और कहा कि मायके से एक लाख रुपये लेकर आओ तब इलाज कराएंगे।

अपने भाई को लेकर कमरे में आया पति, बोला- इससे संबंध बनाओ
विवाहिता का आरोप है कि उसी रात पति अपने भाई को लेकर उसके कमरे में आया और उससे संबंध बनाने के लिए कहा। विवाहिता के मना करने पर ससुराल वालों ने उसे फिर पीटा। दूसरे दिन उसका सारा जेवर उतरवा कर रख लिया और उसे उसके मायके छोड़ आए। कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जब पति और ससुराल वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो विवाहिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए युवाओं के काफिले के साथ मोरांवाली में शहीद भगत सिंह के स्मारक पर पहुंचीं निमिषा मेहता

गढ़शंकर: देश भर में रविवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए कांग्रेस नेता निमिषा मेहता हाथों में तिरंगा लेकर गढ़शंकर कस्बे के युवाओं के एक बड़े काफिले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जिला ऊना में अब तक 615 कारीगर पंजीकृत – डीसी

ऊना 14 फरवरी – पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत जिला ऊना में अब तक 615 कारीगर पंजीकृत किए जा चुके हैं जिन्हें निकट भविष्य में 5 से 7 दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी ने पंजाब के आप सांसद के घर पर मारा छापा : जानें किस मामले में हुई कार्रवाई

ईडी ने सोमवार को भूमि धोखाधड़ी मामले से जुड़े धन शोधन की जांच के तहत आप के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा और कुछ अन्य के परिसरों पर रेड की। उन्होंने बताया कि पंजाब के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विदेश भेजने के नाम पर सात युवाओं से 13.70 लाख की ठगी, दो लोगों पर केस

मंडी जिले के बल्ह पुलिस थाने में हाल ही में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला दर्ज एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह पुलिस थाने में हाल...
Translate »
error: Content is protected !!