सूही मेला एवं साहू जातर ज़िला स्तरीय मेला घोषित : विधायक नीरज नैय्यर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का किया आभार   

by
एएम नाथ। चंबा, 7 मार्च :   विधायक नीरज  नैय्यर ने  चंबा के प्रसिद्ध सूही मेला एवं साहू जातर    को राज्य मंत्रिमंडल द्वारा कैबिनेट बैठक में ज़िला स्तरीय मेला  घोषित करने पर  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह  सुक्खू का विशेष आभार व्यक्त किया है ।
नीरज  नैय्यर ने कहा है कि अपने  एक हजार वर्षों के गौरवमयी  कालखंड के साक्षी चंबा  की लोक कला एवं संस्कृति अति समृद्ध है । इन दोनों मेलों के जिला स्तरीय घोषित होने से स्थानीय कलाकारों -शिल्पकारों, दस्तकारों तथा स्वयं सहायता समूहों को अपनी आजीविका उपार्जन में और अधिक सहायता मिलेगी।
साथ में उन्होंने यह भी कहा है कि  इन दोनों मेलों को ज़िला स्तरीय घोषित करने की मांग काफी लंबे अरसे से चली आ रही थी । प्रदेश सरकार ने लोगों की मांग को पूरा कर समस्त जिला वासियों को यह तोहफा प्रदान किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ऊना जिला के थानाकलां में हि.प्र. राज्य विद्युत बोर्ड के मंडल व त्यूड़ी बदोली और क्यारियां में पटवार वृत्त खोलने की घोषणा की

ऊना 12 फरवरी – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना जिला के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिला के कुटलेहड़ और हरोली विधानसभा क्षेत्रों के लिए लगभग 67 करोड़ रुपये की विकासात्मक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य के कालेजों में वर्ष में दो बार आयोजित होंगे रोजगार मेले: आरएस बाली

बडोह कालेज की वेबसाइट का किया शुभारंभ, स्मार्ट रूम बनाने को दी स्वीकृति : खेल मैदान के लिए 15 लाख तथा स्पोट्र्स किट्स देने की घोषणा की नगरोटा बगवां, 18 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश पर्यटन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शशि थरूर ने कांग्रेस को हरवाया, अब राहुल दिखाएंगे बाहर का रास्ता? ..जानें केरल में क्या खिचड़ी पक रही

केरल के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे कांग्रेस के लिए खुशी और गम दोनों लेकर आए हैं। जहां एक तरफ राज्य भर में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने बढ़त बनाई है, वहीं दूसरी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

दूध के समर्थन मूल्य में 6 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी : धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और कम चर्चित पर्यटन स्थलों को लोकप्रिय बनाने पर ध्यान

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट अनुमान 2025-26 प्रस्तुत करना शुरू कर दिया है। सत्ता पक्ष के विधायकों ने मेजें थपथपाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सुक्खू ने...
Translate »
error: Content is protected !!