सेंट्रल जेल का वार्डन गिरफ्तार : कैदियों को देता था नशे का सामान

by

लुधियाना ।  लुधियाना सेंट्रल जेल से एक बार फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जेल में बंद कैदियों तक नशे का सामान पहुंचाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा घटनाक्रम में जेल में तैनात एक वार्डन को कैदियों को तंबाकू पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने की है।

आरोपी वार्डन की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो फाजिल्का जिले के सिंघेवाला गांव का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों की मानें तो गुरप्रीत सिंह आधी रात को जेल पहुंचा था और उसने बड़ी ही चालाकी से अपने पैरों में टेप के सहारे तंबाकू के पैकेट छिपा रखे थे। मोजे पहनकर वह सुरक्षा जांच से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जेल अधिकारियों को शक हुआ और तलाशी के दौरान पूरा मामला सामने आ गया।

-एक पैकेट की कीमत 500 रुपये

सूत्रों के अनुसार जेल के भीतर तंबाकू की भारी मांग है और एक-एक पैकेट की कीमत 500 रुपये तक वसूली जाती है। ऐसे में यह अंदेशा भी जताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में शामिल रहा होगा।

जेल के सहायक अधीक्षक सुरजीत सिंह ने वार्डन के खिलाफ जेल एक्ट की धाराओं 42, 45 और 52-ए के तहत मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अब गुरप्रीत सिंह के पुराने रिकॉर्ड को खंगालने में जुट गई है ताकि यह पता चल सके कि वह कितने समय से कैदियों को नशे या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं मुहैया करा रहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हजारों लोगों के करोड़ों रुपये ऐंठकर भागी सोसाइटी : सोसायटी की परिसंपत्तियों को बेचकर इसके निवेशकों की देनदारियों को निपटाया जाएगा

एएम नाथ। शिमला : ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी नौ सालों तक हिमाचल प्रदेश में गैरकानूनी तरीके से काम करती रही और हजारों लोगों के करोड़ों रुपये ऐंठकर भाग गई है। सोसायटी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

होशियार सिंह से देहरा के अपमान का बदला लेगी जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

ओपीएस के लिए जयराम ने कर्मचारियों को दी थी चुनाव लड़ने की चुनौती,  भाजपा ने नोट के दम पर रची चुनी हुई सरकार को गिराने की साज़िश मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस...
article-image
पंजाब

150 हुए शार्ट लिस्ट, 350 से ज्यादा नौजवानों ने की शिरकत रोजगार मेले में : प्रदेश में एक वर्ष में 29 हजार से ज्यादा नौजवानों को दिया रोजगार: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो में लगे रोजगार मेले में की शिरकत ,अलग-अलग संस्थानों की ओर से चुने नौजवानों को दिए ऑफर लैटर होशियारपुर, 07 जून: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा...
article-image
पंजाब

आप विधायक की बढ़ीं मुश्किलें :दूसरी पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी के सनौर से विधायक हरमीत पठानमाजरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी दूसरी पत्नी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है। उन्होंने आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!