सेक्स रैकेट का पर्दाफाश : आईएएस अधिकारी के पति को अन्य महिला के साथ पकड़ा , महिला अधिकारी ने पुलिस से एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा

by

 लुधियाना :    पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के गेट नंबर-2 के छापेमारी के दौरान शनिवार रात सराभा नगर में एक कोठी में पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान पंजाब की एक आईएएस अधिकारी के पति को अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति के खिलाफ अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को एक घर में सेक्स रैकेट के संचालन के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद उसने शुक्रवार रात वहां छापा मारा था। महिला आईएएस अधिकारी कई शीर्ष पदों पर काम कर चुकी हैं।

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश :    लुधियाना के सराभा नगर में अक्सर कुछ लोगों को देशी-विदेशी लड़कियों के साथ आते-जाते देखे जाते जाता था। आईडी के जरिए यहां होटलों में कमरे भी दे दिए जाते थे। स्थानीय लोगों की तरफ से मिली सूचना के आधार पर पुलिस होटल पहुंची जहां कुछ लोग विदेश लड़की के साथ पहुंचे थे। पुलिस ने छापेमारी की तो 2 दो पुरुष और दो महिलाओं को रंगे हाथों रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया।  पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि इनमें से एक व्यक्ति की पत्नी पंजाब में आईएएस अफसर है।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद अधिकारी से संपर्क किया। पति की करतूत सुनकर अधिकारी ने पुलिस से एफआईआर दर्ज करने और कानून को अपना काम करने के लिए कहा। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पिछले साल भी एक सेक्स रैकेट का हुआ था भंडाफोड़ :   बता दें कि पिछले साल सितंबर में भी इसी इलाके में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। स्पा सेंटर के अंदर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। स्पा सेंटर के मालिक और मैनेजर ग्राहकों को लड़कियां सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने EC पर आरोप लगाते समय जिस आदित्य श्रीवास्तव का लिया नाम : वो आया सामने ; बोला – कांग्रेस नेता को मेरी पर्सनल डिटेल्स शेयर नहीं करनी चाहिए थी

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर चुनाव में धांधली करने के गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने...
article-image
पंजाब

5 पिस्तौल बरामद : पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार सदस्‍यों को क‍िया गिरफ्तार

अमृतसर :  पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े चार युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पांच पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस बरामद...
article-image
पंजाब

भाकियू एकता उगराहां के नेता बाढ़ पीड़ितों को देंगे राहत सामग्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भाकियू एकता उगराहां के जिलों जालंधर और होशियारपुर के नेताओं की एक संयुक्त बैठक देश भगत यादगार हाल में हुई। बैठक में जिला होशियारपुर के चार गांवों — महिताबपुर, कलेर जनार्दन,...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी की अध्यक्षता में सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की हुई बैठक

मरीजों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने के लिए निर्णय लिए गए चंडीगढ़, 28 जुलाई : चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष एवं सांसद तथा पूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!