सेना और वायु सेना ने संभाला रेस्क्यू ऑपरेशन : इंदोरा और फतेहपुर में स्वयं मौके पर डटे डीसी :

by
धर्मशाला, 15 अगस्त। पोंग के साथ लगते फतेहपुर और इंदौरा में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ के साथ-साथ अब भारतीय सेना और वायु सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल स्वयं मौके पर जाकर राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पोंग बांध से अत्याधिक जल छोड़े जाने के कारण साथ लगते फतेहपुर और इंदौरा क्षेत्र में कईं लोगों के फंसे होने की जानकारी प्रशासन को मिली थी। उन्होंने बताया कि पानी का स्तर ज्यादा होने के कारण बोट के माध्यम से लोगों को निकालना संभव नहीं हो पा रहा था।
उन्होंने बताया कि स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से भारतीय सेना और वायु सेना से संपर्क साधा। उन्होंने बताया कि सेना ने त्वरित प्रभाव से ममून कैंट से इंदौरा के लिए और योल कैंट से फतेहपुर के लिए टीमें मौके पर भेजीं। वहीं लोगों को एयरलिफ्ट करने के लिए भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर तैनात कर दिए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि अब सेना, वायु सेना और एनडीआरएफ की मदद से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।
उन्होंने बताया कि लोगों को एयरलिफ्ट करने के लिए फतेहपुर के वजीर राम सिंह पठानिया स्टेडियम और ढमटाल में अस्थायी हेलीपैड बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चॉपर के माध्यम से एयरलिफ्ट किए जा रहे लोगों के लिए वहीं पास में ही रिलीफ कैंप स्थापित किए गए हैं। वहीं बोट के माध्यम से रेस्क्यू किए जा रहे लोगों के लिए बढुखर में राहत शिविर प्रशासन द्वारा स्थापित किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि पोंग में जलस्तर के बढ़ने की संभावना को देखते हुए पहले से ही एनडीआरएफ की एक टीम को काठगढ़ मंदिर में तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि इस टीम को भी तुरंत प्रभाव से इंदोरा के लिए भेजा गया तथा फतेहपुर के लिए एनडीआरएफ की एक अन्य टूकड़ी रवाना की गई। उपायुक्त ने बताया कि दोनों क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है तथा हर व्यक्ति को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन प्रयासरत है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*ढलियारा के गाँव सूरजपुर में नव सृजित पटवार वृत्त कार्यालय जनता को किया समर्पित : *विधायक कमलेश ठाकुर ने किया शुभारंभ*

*ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी और मौके पर किया समाधान* एएम नाथ। देहरा , 3 अक्टूबर ;  विधायक कमलेश ठाकुर ने ढलियारा के गाँव सूरजपुर में आज नव सृजित पटवार वृत्त कार्यालय का विधिवत शुभारंभ कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन के लिए बजट में 15 करोड़ रुपए का प्रावधान- यादविंद्र गोमा*

*भुआणा में प्राकृतिक खेती के अंतर्गत एक दिवसीय सामूहिक संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित* एएम नाथ। पंचरुखी, 17 दिसंबर :  आयुष युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि किसानों और बागवानों की आजीविका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार को बड़ा झटका : हाईकोर्ट ने जल विद्युत उत्पादन पर लगाए गए वॉटर सेस को किया असंवैधानिक घोषित

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली हिमाचल प्रदेश सरकार को मंगलवार को उस समय तगड़ा झटका लगा जब हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने जल विद्युत उत्पादन पर लगाए गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य विजय डोगरा ने कल्याण योजनाओं की समीक्षा की

विभागीय योजनाओं का लाभ दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाने के दिए निर्देश राज्य अनुसूचित जाति आयोग जून में करेगा चंबा प्रवास , अधिकारियों को सूची तैयार करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा : राज्य अनुसूचित जाति...
Translate »
error: Content is protected !!