सेना की विशेष ट्रेन में युवती के साथ दुष्कर्म : पीड़िता को घसीटकर अंदर ले गया आर्मी का जवान; चीखें सुनकर मौके पर पहुंचे RPF कर्मी

by

रांची: टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन से एक गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई. 21 वर्षीय युवती ने आर्मी के जवान पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों की सतर्कता के चलते युवती को आरोपी से छुड़ाया जा सका।

रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक घटना

जानकारी के अनुसार, गुवाहाटी से चलकर टाटीसिलवे पहुंची आर्मी की एक विशेष ट्रेन स्टेशन की लूप लाइन में खड़ी थी. सुरक्षा व्यवस्था के तहत ट्रेन के हर कोच में एक-एक आर्मी जवान की तैनाती की गई थी. इसी दौरान अनगड़ा क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती अपने एक रिश्तेदार को लेने के लिए टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पहुंची थी. वह डाउन लाइन के प्लेटफार्म पर खड़ी थी।

युवती के साथ गलत हरकत की

आरोप है कि ट्रेन के एक कोच में तैनात आर्मी जवान अजित सिंह युवती को लगातार देख रहा था. अचानक उसने कोच का दरवाजा खोला और युवती को जबरदस्ती अंदर खींचने की कोशिश की. युवती ने खुद को बचाने का प्रयास किया और वहां से भागने लगी, लेकिन आरोपी ने दोबारा उसे पकड़कर कोच के अंदर खींच लिया और दरवाजा बंद कर लिया. इसके बाद उसने युवती के साथ गलत हरकत की।

आरोपी को काबू में किया

कोच के अंदर से युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां तैनात आरपीएफ हवलदार बीडी बोदरा और कांस्टेबल केके महतो तुरंत मौके पर पहुंचे. दोनों जवानों ने दरवाजा खटखटाकर खोलने को कहा. कुछ देर बाद जब आरोपी ने दरवाजा खोला और आरपीएफ जवानों को देखा, तो वह फिर से दरवाजा बंद करने की कोशिश करने लगा।

इस दौरान आरपीएफ के एक जवान की उंगली में चोट भी लग गई. इसके बाद आरपीएफ के जवानों ने बलपूर्वक दरवाजा खोल दिया. बताया गया कि आरोपी जवान नशे की हालत में था और उसने आरपीएफ जवानों के साथ हाथापाई शुरू कर दी. झड़प के दौरान दोनों पक्षों को हल्की चोटें आई, लेकिन अंत में आरोपी को काबू में कर लिया गया।

पीड़िता का मेडिकल कराया

घटना की सूचना तुरंत रांची आरपीएफ पोस्ट के अधिकारी को दी गई. वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. कुछ ही देर में टाटीसिलवे थाना की पुलिस भी स्टेशन पहुंच गई. आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर जीआरपी के हवाले कर दिया, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया. आरोपी आर्मी जवान अजित सिंह के रूप में हुई है।

रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी लगाने का काम शुरू

गौरतलब है कि टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर फिलहाल सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं. हालांकि, प्रशासन द्वारा नामकुम और टाटीसिलवे रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और यात्रियों की सुरक्षा बेहतर हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख की ठगी मारने वाला आरोपी काबू

गढ़शंकर : जिला पुलिस प्रमुख होशियारपुर नवजोत सिंह पीपीएस के दिशा निर्देशों पर तथा एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता की  सुपरवीजन तहत एसएचओ गढ़शंकर इंस्पैक्टर इकबाल सिंह की हिदायतों पर एसआई राकेश कुमार की पुलिस...
article-image
पंजाब

अग्निवीर भर्ती के संबंध में ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया /जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी होशियारपुर श्रीमती रमनदीप कौर।

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी होशियारपुर श्रीमती रमनदीप कौर ने बताया कि जिला रोजगार एवं उद्यमिता ब्यूरो/मॉडल करियर सेंटर होशियारपुर द्वारा अग्निवीर भर्ती के संबंध में एक...
article-image
पंजाब

31 मई को जिले में होगी मॉक ड्रिल, शाम 7:58 बजे बजेगा सायरन, 8 बजे से 8.15 बजे तक 15 मिनट का ब्लैकआउट

डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों से अफवाहों से बचने व सहयोग की अपील की होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला प्रशासन की ओर से भारत सरकार और पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार 31 मई को...
article-image
पंजाब

कैप्टन सरकार ने बेजमीने किसानों व मजदूरों को 580 करोड़ का कर्ज माफ कर एक और वायदा निभाया : गोल्डीे

गढ़शंकर : गांव बस्सी, खुरालगढ़ साहिब, कालेवाल बीत, सेखोवाल, सीहवां व सेखोवाल में मीटिंगों में काग्रेस के पूर्व विधेयक लव कुमार गोल्डी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली काग्रेस सरकार की साढ़े चार...
Translate »
error: Content is protected !!