सेना के जवानों को मिलेगा ₹1 करोड़ का एक्सीडेंट बीमा….बेटियों की शादी के लिए 10 लाख का स्पेशल कवर

by

नई दिल्ली :   देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों की सुरक्षा और उनके परिवारों की वित्तीय स्थिरता हमेशा से प्राथमिकता रही है. बदलते दौर में सेना के सामने चुनौतियां बढ़ी हैं और ऐसे में जोखिम सुरक्षा कवर का मजबूत होना बेहद जरूरी हो गया हैl

इसी सोच के साथ भारतीय सेना (Indian Army) ने अपने जवानों के लिए बीमा सुरक्षा को और पुख्ता करने की दिशा में अहम कदम उठाया है।

भारतीय सेना और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के बीच हुए नए नवीनीकृत समझौते से अब सैनिकों और उनके परिवारों को पहले से ज्यादा व्यापक बीमा सुरक्षा मिलेगी. इस फैसले को जवानों के कल्याण और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा है।

एक करोड़ का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर

नवीनीकृत समझौते के तहत भारतीय सेना के सभी सेवारत सैन्यकर्मियों को 1 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर दिया जाएगा. इस दायरे में अग्निवीर भी शामिल हैं जिससे नई भर्ती योजना के तहत सेवा दे रहे जवानों को भी समान सुरक्षा मिलेगी. यह कवर किसी भी दुर्घटना की स्थिति में परिवार को बड़ी आर्थिक राहत देगा।

आतंकवादी हमले में अतिरिक्त सुरक्षा

समझौते में यह प्रावधान भी किया गया है कि यदि किसी सैन्यकर्मी की मृत्यु आतंकवादी हमले में होती है तो उनके परिवार को दस लाख रुपये का अतिरिक्त बीमा कवर मिलेगा. इसे सेना के जवानों के सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देने की व्यवस्था के रूप में देखा जा रहा है।

एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस से बढ़ी सुरक्षा

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा सैन्यकर्मियों को 1 करोड़ 50 लाख रुपये का एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर भी उपलब्ध कराया जा रहा है. हवाई यात्रा के दौरान किसी भी दुर्घटना की स्थिति में यह अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करेगा।

बच्चों की शिक्षा और बेटियों के विवाह के लिए विशेष कवर

समझौते में सैनिकों के परिवारों की सामाजिक जरूरतों को भी ध्यान में रखा गया है. बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए 20 लाख रुपये तक का कवर दिया जाएगा. वहीं सैनिकों की बेटियों के विवाह के लिए 10 लाख रुपये तक का विशेष बीमा कवर भी शामिल किया गया है।

महिलाओं के लिए स्पेशल सेविंग स्कीम

महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए बैंक की स्पेशल वूमेन पावर सेविंग स्कीम भी इस व्यवस्था का हिस्सा है. निर्धारित मासिक औसत बैलेंस रखने पर महिलाओं को बीस लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।

समझौता 2029 तक प्रभावी

भारतीय सेना (Indian Army) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के बीच यह नवीनीकृत समझौता अगले तीन वर्षों तक लागू रहेगा और जनवरी 2029 तक प्रभावी रहेगा. इस अवधि में सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को बैंकिंग सेवाओं के साथ बीमा सुरक्षा भी मिलती रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना गारंटी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मातृशक्ति को दिया हर सम्मान : जयराम ठाकुर

महिलाओं से लेकर देश को आत्मनिर्भर बनाने में प्रधानमंत्री का योगदान अतुलनीय राजेंद्र राणा 25 साल से बिना रुके, बिना झुके कर रहे हैं प्रदेशवासियों की सेवा व्यवस्था परिवर्तन के बजाय सरकार ने व्यवस्था...
article-image
पंजाब

15 वर्षीय  लड़की की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नारी निकेतन भेजा : बाल विकास प्रोजेक्ट अधिकारी के हस्तक्षेप से रुका बाल विवाह 

होशियारपुर, 4 नवंबर: होशियारपुर-1 की बाल विकास प्रोजेक्ट अधिकारी-कम-बाल विवाह रोकथाम अधिकारी रविंदर कौर ने बताया कि 30 अक्टूबर 2024 को एक बाल विवाह का मामला उनके संज्ञान में आया।  इस मामले में 15...
article-image
पंजाब

एक्सईएन गुरप्रीत बुट्टर सस्पेंड : आय से अधिक संपत्ति मामले में है फरार

बठिंडा : नगर निगम बठिंडा के एक्सईएन गुरप्रीत सिंह बुट्टर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पिछले डेढ़ माह से फरार चल रहे है।  स्थानीय अदालत और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से...
article-image
पंजाब

तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा में एनईपी 2020 का एकीकरण: चुनौतियां और अवसर – एक शानदार सफलता” पर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी संगोष्ठी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), होशियारपुर ने स्वामी सर्वानंद गिरि पंजाब विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र के सहयोग से “तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा में एनईपी 2020 का एकीकरण: चुनौतियां और अवसर” विषय...
Translate »
error: Content is protected !!