सेना भर्ती में कोविड नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य: एसडीएम

by
ऊना  : सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर द्वारा इंदिरा ग्राउंड ऊना में 17 मार्च से 6 अप्रैल तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों के लिए कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम ऊना डाॅ निधि पटेल ने बताया कि भर्ती रैली में भाग लेने वाले प्रत्येक अभ्यार्थी को 72 घंटे पूर्व तक की कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट या चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी नोसिम्पटम का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के आधार पर ही अभ्यर्थी को रैली भर्ती में भाग लेने की अनुमति रहेगी।
एसडीएम ने बताया कि रैली में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए खाने व रहने का प्रबंध सामाजिक संस्थानो के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा पीजी काॅलेज कैंपस ऊना, राधा कृष्ण मंदिर बाबा बाल जी आश्रम कोटला कलां, नगर परिषद हाॅल ऊना, गुरुद्वारा भाई जवाहर सिंह जी नजदीक राम लीला मैदान व गुरुद्वारा शहीदां साहिब टक्का रोड नजदीक आईएसबीटी ऊना में किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वां नदी में अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने कड़ा किया पहरा – DC जतिन लाल

ऊना, 3 अगस्त. ऊना जिले में मैहतपुर तहसील के खानपुर और फतेहपुर क्षेत्रों में स्वां नदी में अवैध खनन की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने इन पर नकेल कसने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद नालागढ़, अर्की, कण्डाघाट, परवाणू और नगर निगमसोलन के सभी वार्डों की निर्वाचक नामावली अंतिम रूप से प्रकाशित

सोलन/ नालागढ़ (तारा ): नगर निगम सोलन :  नगर निगम सोलन की वार्ड संख्या 01 से 17 तक की निर्वाचक नामावली तैयार कर दी गई है। यह जानकारी आज यहां निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी नगर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजौली में खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना, 14 फरवरी – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अजौली में मासिक धर्म स्वच्छता तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मोहाली( बनूड़) के 7 युवक गोविंद सागर में डूबे : दोस्त को डूबने से बचाने के लिए कूदे थे अन्य सभी युवक

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कोकोला गांव में स्थित गरीबनाथ मंदिर के पास गोविंद सागर में आज 7 युवक पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि मोहाली के कस्बा बनूड़...
Translate »
error: Content is protected !!