सेब बागवानों का मुद्दा सदन में सत्ता पक्ष के सदस्य कुलदीप सिंह राठौर ने उठाया : सेब बागवानी अब फायदे का सौदा नहीं है, दवा, मजदूर और अन्य जरूरत का सामान महंगा हो चुका

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान सेब बागवानों का मुद्दा सदन में सत्ता पक्ष के सदस्य कुलदीप सिंह राठौर ने उठाया। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार ने सब को प्रति किलो के हिसाब से बचने का फैसला लिया है, लेकिन बागवानों को इस सीजन में कई जगह परेशानी का सामना करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि बाजार में यूनिवर्सल कार्टन की जगह अभी टेलीस्कोपिक कार्टन उपलब्ध था। ऐसे में बागवानों को पहले साल परेशानी का सामना करना पड़ा. कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि पहले साल बागवानों में भी कई जगह रोष भी नजर आया।
सेब बागवानी अब फायदे का सौदा नहीं : विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि सेब को प्रति किलो के हिसाब से बेचने का नियम सिर्फ हिमाचल प्रदेश में ही है। अन्य राज्यों में ऐसा नियम अब तक लागू नहीं हुआ है। इस वजह से कई से बागवान परेशानी का सामना कर रहे हैं। हरियाणा के पंचकूला में हाल ही में एक मंडी स्थापित हुई है। आने वाले वक्त में इससे नुकसान हो सकता है। सेब बागवानी अब फायदे का सौदा नहीं है, दवा, मजदूर और अन्य जरूरत का सामान महंगा हो चुका है। ऐसे में बागवानों की परेशानी कम करने की जरूरत है। कुलदीप सिंह राठौर ने वाशिंगटन एप्पल पर काम की गई इंपोर्ट ड्यूटी का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि इससे बागवान को नुकसान होगा। ईरान से भी भारत में सेब आ रहा है और हिमाचल के सेब बागवानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कोरोना काल में जब सभी सेक्टर डिरेल गए थे, उस समय बागवानी के सेक्टर नहीं देश-प्रदेश को बचाने का काम किया।
इस पर हिमाचल प्रदेश सरकार में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने जवाब दिया। उन्होंने बताया कि सरकार ने बागवानों के हित में किलो के हिसाब से सेब बेचने का फैसला लिया उन्होंने कहा कि यह फैसला ऐतिहासिक था। हिमाचल प्रदेश में आज तक के इतिहास में सबसे महंगा सेब इस सीजन में बिक रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों को सख्ती से लागू किया गया है. आढ़तियों की एक लॉबी ने इसका विरोध करने की कोशिश की. नियमों का उल्लंघन करने वाले आढ़तियों के खिलाफ 22 लाख रुपए तक का जुर्माना किया गया. उन्होंने किसान संगठनों का सरकार का सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।

यूनिवर्सल कार्टून 24 किलो फिक्स है: बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि बाजार में अभी दो तरह के कार्टून उपलब्ध हैं, एक टेलीस्कोपिक कार्टन और दूसरा यूनिवर्सल कार्टन, टेलीस्कोपिक कार्टन दो पीस में बनता है। इसे खींचकर इसमें ज्यादा सेब डाले जा सकते हैं। आढ़ती इसी कार्टन में सेब खरीदना चाह रहे हैं, लेकिन यूनिवर्सल कार्टून 24 किलो फिक्स है। यह कार्टन सिर्फ एक पीस में आता है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार ऐसा फैसला लिया गया। ऐसे में कई बागवानों के पास अब भी टेलीस्कोपिक कार्टन था। इसलिए सरकार ने अब यह फैसला लिया है कि आने वाले सीजन से केवल यूनिवर्सल कार्टन ही इस्तेमाल में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे पड़ोसी राज्यों के साथ भी पत्राचार कर रहे हैं, ताकि वहां भी सेब प्रति किलो के हिसाब से बिके. उन्होंने कहा कि यदि पड़ोसी राज्य नहीं मानेंगे, तो वह इसके लिए कोर्ट का रास्ता भी अख्तियार करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डमटाल में 10.49 ग्राम चिटटा के साथ महिला गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की नशा माफिया के खिलाफ एक और सफलता एएम नाथ। नूरपुर :  पुलिस जिला नूरपुर द्धारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत नशा माफिया के खिलाफ बडी कार्यवाही अमल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वंदे भारत एक्सप्रेस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर कल 13 अक्टूबर काे करेंगे रवाना

ऊना | अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के लिए 14 अक्टूबर से वंदे भारत एक्सप्रेस रेगुलर चलना शुरू हो जाएगी। कल 13 अक्टूबर काे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना...
हिमाचल प्रदेश

मलेरिया, डेंगू, स्क्रब टाईफस व पीलिया जैसी बीमारियाँ होने का रहता है अंदेशा , बरसात के मौसम में बरतें एहतियात – सीएमओ डाॅ संजीव वर्मा

ऊना, 10 जुलाई – मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बरसात के मौसम में मलेरिया, डेंगू, स्क्रब टाईफस व पीलिया इत्यादि बीमारियाँ होने का अंदेशा रहता है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुणात्मक व रचनात्मक समाचारों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस महत्वपूर्ण : DC राघव शर्मा

ऊना, 16 नवम्बर . सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में किसी भी कार्य को करने के लिए निरंतर नई.नई तकनीकों का विकास व इस्तेमाल हो रहा है जिससे कम श्रम शक्ति से अधिक उत्पादकता के...
Translate »
error: Content is protected !!