सेवानिवृत्त नायब तहसीलदारों की पुनर्नियुक्ति के विरोध में उतरा संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ

by
एएम नाथ। शिमला : धर्मशाला । हिमाचल प्रदेश में नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया को पिछले एक वर्ष से ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। खासतौर पर कांगड़ा, शिमला और मंडी मंडल में हालात और भी बदतर हो चुके हैं।
वर्तमान में लगभग 45 से अधिक नायब तहसीलदार के पद खाली पड़े हैं लेकिन सरकार कानूनगो को नायब तहसीलदार के रूप में प्रमोट नही कर रही है जबकि योग्य कानूनगो जो बिल्कुल अपनी सेवानिवृत्ति के नजदीक हैं वह बिना प्रमोशन के रिटायर हो रहे हैं। वहीं इसके विपरीत सरकार सेवानिवृत्त और थके हुए नायब तहसीलदारों को फिर से नियुक्त करने का प्रयास कर रही है, जो न केवल अन्यायपूर्ण है बल्कि संगठन के हजारों कर्मियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी है। यह बात संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ हिमाचल प्रदेश के राज्याध्यक्ष सतीश चौधरी ने बुधवार को जारी प्रेस बयान में कही।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने इस अनुचित प्रक्रिया को तुरंत नहीं रोका और कानूनगो को समय पर नायब तहसीलदारों के पद पर पदोन्नति नहीं दी, तो संघ सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि संघ सरकार को यह स्पष्ट कर देना चाहता है अगर सरकार सेवानिवृत्त अधिकारियों की पुनर्नियुक्ति की प्रक्रिया को जारी रखती है, तो प्रदेशभर में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, तो संघ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। संघ सरकार से मांग करता है कि वह इस विषय पर गंभीरता से विचार करे और तत्काल सकारात्मक कदम उठाए, ताकि कर्मचारियों में व्याप्त असंतोष समाप्त हो और प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से चलते रहें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उद्यान विभाग के चुराग स्थित कार्यालय में 1 जनवरी 2024 से बागवानों को सेब, नाशपाती, खुमानी सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधें किए जाएगें वितरित : डॉक्टर चमेली नेगी

करसोग:   विभाग करसोग क्षेत्र के बागवानों को शरद ऋतु के दौरान पौधारोपण हेतू सेब, नाशपाती, खुमानी सहित विभिन्न प्रजातियों के उच्च गुणवक्ता वाले फलदार पौधे उपलब्ध करवाएगा। बागवानों को ये फलदार पौधे उद्यान विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेहरू  युवा केंद्र ने कराया जिला स्तरीय युवा पार्लियामेंट कार्यक्रम आयोजित

 दसूहा  ”  नेहरू युवा केंद्र, होशियारपुर द्वारा   गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज एजुकेशनल ट्रस्ट दसूहा   के सहयोग से जिला स्तरीय युवा पार्लियामेंट का आयोजन किया गया | इस युवा पार्लियामेंट में मुख्य अतिथि के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेब सीजन-2026 के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त शिमला ने की समीक्षा बैठक

एएम नाथ। शिमला : उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया

एएम नाथ। चम्बा :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार सांय चंबा के ऐतिहासिक चौगान में दीप प्रज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 की पहली सांस्कृतिक संध्या का विधिवत्त शुभारंभ किया। इस अवसर पर लेडी...
Translate »
error: Content is protected !!