सैंकड़ों किसानों की जान जा चुकी है, लेकिन मोदी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही : सांसद मनीष तिवारी

by

नई दिल्ली : केंद्र की नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा लाए गए काले खेती कानूनों के खिलाफ विरोध प्रकट करते हुए लंबे समय से जंतर-मंतर पर चल रहा पंजाब के सांसदों द्वारा धरना आज मानसून सत्र के पहले दिन भी जारी रहा।
इस धरने में सांसद परनीत कौर, मनीष तिवारी, रवनीत सिंह बिट्टू, जसवीर सिंह गिल, गुरजीत सिंह औजला, चौधरी संतोख सिंह, डॉ अमर सिंह और मोहम्मद सदीक शामिल रहे। इस अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि वे पहले भी संसद में काले कानूनों का विरोध कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसान कई महीनों से दिल्ली के वोटरों सहित देश के अलग-अलग हिस्सों पर धरने पर बैठे हैं। इस दौरान सैंकड़ों किसानों की जान जा चुकी है, लेकिन मोदी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। सांसद तिवारी ने कहा कि उनके द्वारा आज लोकसभा में इन कानूनों पर चर्चा के लिए प्रस्ताव भी लाया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक केंद्र इन काले कानूनों को वापिस नहीं लेता, वे अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

दिल्ली में जगह जगह पर खालिस्तानी नारे वाले पोस्टर लगा सकते – टारगेट किलिंग के भी इनपुट … 15 अगस्त को लेकर बड़ी साजिश रच रहे खालिस्तानी संगठन, अलर्ट जारी

चंडीगढ़ : स्वतंत्रता दिवस को लेकर खालिस्तानी संगठन बड़ी साजिश रच रहे हैं। खालिस्तानी साजिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त के दिन ये संगठन दिल्ली...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने थाना कलां में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाओं का किया शुभारंभ ,ग्रामीण विकास मंत्री ने 15 दिन में डिजिटल एक्स-रे सुविधा शुरू करने के दिए निर्देश |

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में आपातकालीन सेवाओं का आज प्रातः शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओं की शुरूआत...
article-image
पंजाब , समाचार

आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब ने बठिंडा सिटी के प्रधान गुरविंदर सिंह चाहल सहित जिला व प्रदेश स्त्तर के 20 से ज्यादा पदाधिकारी किए नियुक्त

मोहाली । – आल इंडिया जाट महासभा द्ववारा पंजाब में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार नियुक्तियां की जा रही है। आज जिला व प्रदेश स्त्तर के 20 से ज्यादा पदाधिकारी नियुक्त किए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुधर जाओ, अबकी बार 237, अगली बार 130-135 पर आ जाओगे’ – सांसद हनुमान बेनीवाल

अपने बयानों को लेकर अक्‍सर चर्चा में रहने वाले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल एक बार लोकसभा में गरजे हैं। इस बार निशाना भाजपा पर साधा है, क्‍योंकि लोकसभा चुनाव 2024 में आरएलपी सुप्रीमो हनुमान...
Translate »
error: Content is protected !!