सैनिकों के सम्मान से खिलवाड़ कर रही कांग्रेस सरकार, वीर नारियों को भुगतान के लिए गिड़गिड़ाने पर मजबूर किया : राजिंदर राणा

by

देश के लिए जान देने वालों को भी न्याय नहीं दे पाई सुक्खू सरकार, सैनिक परिवारों से विश्वासघात

एएम नाथ। हमीरपुर :  भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता राजिंदर राणा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि राज्य सरकार शहीद भारतीय सैनिकों के परिवारों और वीर नारियों के हितों की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को न तो सैनिकों के बलिदान की कद्र है और न ही उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण की कोई वास्तविक चिंता।
राजिंदर राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की “सम्मान भुगतान” नीति पूरी तरह धरातल पर फेल साबित हुई है। पिछले दो वर्षों से वीर नारियों, युद्ध में शहीद सैनिकों के परिवारों और वीरता एवं विशिष्ट पुरस्कार विजेताओं को मिलने वाली देय राशि और पेंशन में लगातार देरी हो रही है। यह स्थिति न केवल दुखद है बल्कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों और उनके परिजनों के प्रति गंभीर असंवेदनशीलता को दर्शाती है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बीते वर्ष भी बार-बार अनुरोध और तय तिथियों के बाद मजबूरी में भुगतान किया गया, जबकि इस वर्ष तो स्थिति और भी चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस साल अब तक राज्य सरकार ने वीर नारियों, शहीद सैनिकों के परिवारों और सम्मानित पुरस्कार विजेताओं को एक रुपया भी जारी नहीं किया है। जिला सैनिक बोर्ड और सैनिक सेवा से जुड़े अन्य बोर्डों (डीएसएसएबी) की तमाम कोशिशों के बावजूद भुगतान लंबित पड़े हुए हैं।
राजिंदर राणा ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन परिवारों ने देश की सुरक्षा के लिए अपने लालों को खोया है, उन्हें अपने हक के लिए सरकार के सामने गिड़गिड़ाना पड़ रहा है। एक सैनिक जब देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देता है, तो उसे यह विश्वास होता है कि सरकार उसके परिवार और उसके बलिदान का सम्मान करेगी। लेकिन हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने अपने कृत्यों से इस भरोसे को बार-बार तोड़ा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की यह लापरवाही केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि सैनिकों और उनके बलिदान के प्रति बुनियादी सम्मान की कमी को भी उजागर करती है। भाजपा प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार को तुरंत प्रभाव से डीएसएसएबी को लंबित अनुदान जारी करने चाहिए, ताकि सैनिकों के परिवारों को राहत मिल सके और उन्हें उनका अधिकार समय पर प्राप्त हो।
राजिंदर राणा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस सरकार ने शीघ्र इस गंभीर मुद्दे पर संवेदनशीलता नहीं दिखाई, तो भारतीय जनता पार्टी सैनिकों के सम्मान और उनके परिवारों के अधिकारों के लिए सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुहिम : ग्रामीण पर्यटक स्थलों को सुंदर और स्वच्छ बनाएंगे, प्रारंभिक चरण में दबीड़ ,गुनेहड, क्योर ,चौगान होंगे कूड़ा कचरा मुक्त: डीसी

क्योर पंचायत में कूड़ा कचरा संयंत्र स्थापित करने को भूमि का किया निरीक्षण धर्मशाला, 05 अगस्त। कांगड़ा जिला में पर्यटन स्थलों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह : आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने फहराया तिरंगा

आकांक्षी ज़िला चंबा के समग्र विकास को लेकर उठाए जा रहे हैं आवश्यक कदम —-यादविंदर गोमा एएम नाथ।  चंबा, 26 जनवरी :   चंबा के ऐतिहासिक चौगान में 75वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी भूकंप के आधार पर होंगे राहत एवं बचाव कार्य : आपदा प्रबंधन को लेकर 6 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज : अमित मैहरा

एएम नाथ। चम्बा  :  मेगा मॉक एक्सरसाइज के आयोजन को लेकर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने आज राष्ट्रीय व राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ ओरियंटेशन एवं कोऑर्डिनेशन के लिए वर्चुअल रूप से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जवानों को DC डॉ. निपुण जिंदल ने दी श्रद्धांजलि, टांडा में जाना घायलों का कुशलक्षेम, कछियारी में किया क्षतिग्रस्त एनएच का निरीक्षण

धर्मशाला, 13 अगस्त। जिला चम्बा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले हिमाचल प्रदेश पुलिस के वीर जवान लक्ष्य मोंगरा का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान...
Translate »
error: Content is protected !!