सैनिक विश्राम गृह चम्बा में 5 जनवरी को आयोजित होगा भूतपूर्व सैनिकों के लिए चिकित्सा शिविर-उपनिदेशक, सैनिक कल्याण

by
9 जनवरी को विश्राम गृह चुवाड़ी में भी आयोजित होगा चिकित्सा शिविर
एएम नाथ। चम्बा : कैप्टन अनुमेहा पाराशर (सेवा निवृत्त), उपनिदेशक, सैनिक कल्याण कार्यालय चम्बा ने जानकारी देते हुए बताया कि भूतपूर्व सैनिकों, दिवगत सैनिकों के परिवारों और वीर नारियों के स्वास्थ्य चैकअप के लिए 5 जनवरी को जिला सैनिक विश्राम गृह चम्बा में व 9 जनवरी 2024 को जिला सैनिक विश्राम गृह चुवाड़ी में भी चिकित्सा कैंप स्टेशन हैडक्वाटर ई०सी०एच०एस० द्वारा आयोजित किया जा रहा है |
जिसमें कर्नल एस० काने, डा० वाई.डी. शर्मा (सी० एम० ओ०), लाभ सिंह, सुदर्शन कुमार, लैब टेक, जोगिन्द्र सिंह भी उपस्थित रहेंगे|
कैप्टन अनुमेहा पाराशर ने बताया कि जिन्होने खून व शुगर की जांच करवानी है वो खाली पेट आए।
उन्होंने समस्त भूतपूर्व सैनिकों व वीर नारियों से आग्रह है कि वे सभी इस सम्मेलन में उपस्थित हो कर स्वास्थ्य शिविर में अपना चैकअप करवा कर दवाईयां ले सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फेडरेशन कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया का स्वागत

एएम नाथ। शाहपुर :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में जारी चार दिवसीय फेडरेशन कप क्लासिक एवं इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 के दूसरे दिन आज शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक, उपाध्यक्ष पावरलिफ्टिंग ऑफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया क्षति ग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग चंबा-भरमौर का निरीक्षण

राष्ट्रीय राजमार्ग चंबा-भरमौर की बहाली में विभाग के प्रयासों की सराहना की एएम नाथ। चम्बा : उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जिला चंबा के दो दिवसीय प्रवास के प्रथम दिन आज क्षतिग्रस्त...
हिमाचल प्रदेश

एसबीआई लाईफ इन्श्योरेंस ऊना में भरे जाएंगे डिवेल्पमेंट मैनेज़र के 4 तथा लाईफ मित्रा के 50 पद

ऊना : मैसर्ज़ एसबीआई लाईफ इन्श्योरेंस ऊना में 4 पद डिवेल्पमेंट मैनेज़र (आॅन रोल) तथा 50 पद लाईफ मित्रा के भरे जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुष्कर्म पीड़िता का किया था गलत ढंग से मेडिकल टेस्‍ट : हाईकोर्ट ने डॉक्‍टरों पर लगाया पांच लाख का जुर्माना

शिमला :    दुष्कर्म पीड़िता की चिकित्सा जांच कानून के विपरीत किए जाने पर प्रदेश हाईकोर्ट ने सिविल हॉस्पिटल पालमपुर के डॉक्टरों पर पांच लाख रुपए का हर्जाना लगाया है। हाईकोर्ट ने इस राशि...
Translate »
error: Content is protected !!