सैला खुर्द निवासियों ने क्वांटम पेपर मिल द्वारा फैलाये जा रहे प्रदुषण के विरुद्ध खन्ना को सौंपी शिकायत

by

खन्ना ने प्रदेश मानवाधिकार आयोग व डी.सी. को लिखा पत्र
होशियारपुर : विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं, ग्राम पंचायतों व सैला खुर्द के समूह निवासियों द्वारा क्वांटम पेपर मिल द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण सम्बन्धी खन्ना को शिकायत सौंपते हुए इसका स्थायी हल निकलने की मांग की है। शिकायत में लोगों ने बताया है कि क्वांटम पेपर मिल सैला द्वारा प्रदूषण कण्ट्रोल बोर्ड एवं सेहत विभाग के नियमों की जमकर धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं और मिल मालकों द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि मिल से गैसों से भरी हुई बदबू वातावरण में छोड़ी जा रही है जिसके चलते दिनरात यहाँ के निवासियों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि मिल द्वारा छोड़ी गयी इन गैसों से कैंसर, पीलिया, सांस और चमड़ी के रोग फैलने की संभावना सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा की उक्त पेपर मिल से जो जेह्रीला और केमिकल युक्त पानी छोड़ा जाता है यह पानी पीने के पानी में मिलने के कारण लोगों को दस्त उल्टियां और पेट दर्द आदि हो रहा है और इस गंदे पानी से अन्य भयानक बीमारियां भी होने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने खन्ना को बताया कि इस सम्बन्धी मिल के प्रबंधकों से कई बार बात की गयी परन्तु उन्होंने कोई हल नहीं किया।
खन्ना ने लोगों की व्यथा सुनते हुए कहा कि कानून में जनता की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी व्यवसाय के लिए अगर जनता की सुविधा और सुरक्षा के लिए बने कानूनी नियमों का ध्यान नहीं रखा जाता तो यह सरासर मानवाधिकारों का हनन है। खन्ना ने तुरंत इस मामले सम्बन्धी प्रदेश मानवाधिकार आयोग व जिलाधीश को पत्र लिखकर आवश्यक करवाई करने की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरसेवा मेडिकल ट्रस्ट के हर सेवा क्लीनिक में मरीजों की जांच की : महीने में चार दिन माहिर डॉक्टर देते हैं निशुल्क सेवाएं

हर प्रकार का टेस्ट और दवाइयां नि:शुल्क दी जाती गढ़शंकर, 29 मई: हरसेवा मेडिकल ट्रस्ट मोरांवाली के अधीन चल रहे हर सेवा क्लिनिक में आज डॉक्टर आर.के. अमनदीप महिला रोग विशेषज्ञ लिवासा हॉस्पिटल नवांशहर...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार गांवों में हर बुनियादी सुविधाएं पहुंचाकर लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए वचनबद्ध: सुंदर शाम अरोड़ा

– कैबिनेट मंत्री ने गांव डल्लेवाल, ठरोली व चक्क साधु के 101 लाभार्थियों को दिए गैस कनेक्शन होशियारपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि गांवों के लोगों तक हर...
article-image
पंजाब

नगर पंचायत माहलपुर के आगामी चुनावों को लेकर आप वालंटियरों की बैठक

गढ़शंकर : नगर पंचायत माहलपुर के आगामी चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी के वालंटियरों की बैठक हलका विधायक जय किशन रौड़ी के निर्देशानुसार माहलपुर रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। विधायक स. रौड़ी के...
article-image
पंजाब

गुरु द्रोही’ मामला : विपक्ष का मान पर हमला तेज, भाजपा नेता ने प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की

चंडीगढ़, 17 जून : सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था ‘अकाल तख्त’ द्वारा एक कथित आपत्तिजनक वीडियो मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘गुरु द्रोही’ घोषित किये जाने के बाद राज्य की विपक्षी...
Translate »
error: Content is protected !!