सैशन चौक में सायरन बजाकर दिवंगत आत्माओं को याद करने की अपील

by
होशियारपुर  : पंजाब सरकार द्वारा कोरोना वायरस के कारण जान गवा चुके लोगों की याद और उनके परिवारों के साथ हमदर्दी प्रकट करने के तौर पर 11 बजे से 12 बजे तक एक घंटे के लिए शांति बनाए रखने के मद्देनजऱ आज जि़ले में एक घंटे के लिए शांतमयी माहौल बनाया गया, जिस दौरान वाहनों की आवाजाही भी कम रही।
स्थानीय सैशन चौक में एस.पी. (डी) रवीन्दर पाल सिंह संधू और एस.पी. पी.बी.आई. मनदीप सिंह के नेतृत्व में एकत्रित हुई पुलिस टीमों द्वारा लोगों को शांत रहने और कोरोना के कारण दिवंगत आत्माओं को याद करने के लिए प्रात:काल 11 बजे सायरन बजाकर शांत रहने की शुरुआत करवाई गई। इससे पहले पुलिस टीमों द्वारा लोगों को शांत रहने और यातायात से गुरेज़ करने की अपील की गई, जिसके प्रति लोगों ने पूरी सोहृदता दिखाते हुए दिवंगत आत्माओं की याद में मौन भी धारण किया और ग़ैर ज़रूरी यातायात से भी परहेज़ किया।
एस.पी. रवीन्दर पाल सिंह संधू ने जानकारी देते हुए बताया कि सब-डिवीज़नों में डी.एस.पीज़ के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा सायरन बजाकर लोगों को 11 से 12 बजे तक का समय कोरोना के कारण जान गवा चुके लोगों की याद में शांत रहने की अपील की गई, जिसका लोगों ने भरपूर समर्थन किया। उन्होंने बताया कि इस समय के दौरान एमरजैंसी सेवाओं जैसे कि एंबुलेंस आदि की यातायात निरंतर जारी रखने को यकीनी बनाया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तेदुएं की जान जंगल में खेतों में लगाए जाल में फंस कर गई : खेत मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

गढ़शंकर : गांव बीरमपुर के जंगल में खेतों में लगाए जाल में फंस कर तेदुएं की जान गई। जिसे वाइल्ड लाइफ विभाग ने तेदुएं को अपने कब्जे ले ले लिया है और जमीन मालिक...
article-image
पंजाब

वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिका के अत्याचारों के खिलाफ जनतक संगठनों ने ट्रंप का पुतला जलाया

किडनैप किए गए प्रेसिडेंट मादुरो और उनकी पत्नी की रिहा करने की मांग उठाई गढ़शंकर, 8 जनवरी: वेनेजुएला के हेड ऑफ़ स्टेट और उनकी पत्नी को अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार द्वारा अपने ही...
article-image
पंजाब

महंगाई को नकेल डालने के लिए सीपीआईएम ने वर्करों को किया लामबंद

गढ़शंकर : गांव दारापुर, दोणोवाल खुर्द में सीपीआईएम की अगुवाई में बैठकें आयोजित की गईं। जिनकी अगुवाई जोगेन्द्र सिंह, हरपाल सिंह एवं सीपीआईएम के प्रांतीय नेता दर्शन सिंह मट्टू ने की। उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

Kot Fatuhi Police Post In-Charge

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 10 : In light of the current security scenario and the directives issued by the Central and Punjab Governments, ASI Sukhwinder Singh, In-Charge of Kot Fatuhi Police Post, organized a significant meeting...
Translate »
error: Content is protected !!