सोनालिका ने पौधों की सुरक्षा के लिए 100 ट्री गॉर्ड भी उपलब्ध करवाए : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने रेलवे मंडी ग्राउंड में पौधारोपण की शुरुआत की

by
होशियारपुर, 3 अगस्त :  कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने आज होशियारपुर के रेलवे मंडी ग्राउंड में पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी भी उपस्थित थे। इस दौरान सोनालिका की ओर से पौधों की सुरक्षा के लिए 100 ट्री गॉर्ड भी उपलब्ध करवाए गए।
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि होशियारपुर के विकास में सोनालिका उद्योग का अत्यधिक महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण और विकास के साथ-साथ सोनालिका उद्योग शहरवासियों की जरूरतों को पूरा करने में भी अग्रणी रहा है। कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने कहा कि सोनालिका ग्रुप का योगदान केवल औद्योगिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय गतिविधियों में भी उल्लेखनीय रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर आर्थिक नीति व योजना बोर्ड पंजाब और सोनालिका उद्योग के वाइस चेयरमैन (कैबिनेट मंत्री दर्जा) अमृत सागर मित्तल के जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पंजाब की अर्थव्यवस्था में सोनालिका के योगदान को याद करते हुए कहा कि इस उद्योग ने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि मित्तल परिवार सदैव समाजसेवा में सक्रिय रहा है और उनके प्रयासों के कारण होशियारपुर शहर को एक नई पहचान मिली है।
श्री जिम्पा ने पौधारोपण कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल हमारे वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें ताकि हमारा शहर हरियाली से परिपूर्ण हो सके।
सोनालिका के अतुल शर्मा ने इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया और कहा कि सोनालिका ग्रुप हमेशा से समाज के कल्याण और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह के प्रयास जारी रखेंगे।
इस मौके पर रेलवे मंडी स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष जगविंदर सिंह रामगढ़, महासचिव सतीश राणा, कमलजीत सिंह, इंजीनियर सुलखन पाल, इंजीनियर सुरिंदर कुमार, ठाकुर मीर सिंह, सुखविंदर राजू, राजिंदर सिंह जिंदी, राजेश सैनी, कुलविंदर ठाकुर, जसपाल सिंह, अश्वनी दत्ता भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लुधियाना के पास 24311 एकड़ भूमी का अधिग्रहण पंजाब की बर्बादी का वारंट साबित होगा : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में पंजाब मंत्रीमंडल द्वारा हाल ही में लुधियाना के नजदीक 24311 एकड़ जमीन के रिहाइशी उपयोग के लिए...
article-image
पंजाब

शुल्क, व्यापार और दृढ़ता: भारत को संकट को अवसर में बदलना होगा – अमृत सागर मित्तल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  आईटीएल ग्रुप के वाइस चेयरमैन अमृत सागर मित्तल ने कहा है कि अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 50% के भारी शुल्क को केवल चुनौती के रूप में नहीं,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रिटिश सेना में इतिहास रचा, मेजर मुनीश और कैप्टन हरप्रीत चौहान बने पहले भारतीय दंपति जिन्हे मिला कमीशन

लंदन / नई दिल्ली/ दलजीत अजनोहा : ब्रिटेन में बसे भारतीय समुदाय के लिए यह गर्व और प्रेरणा का क्षण है। मेजर मुनीश चौहान और कैप्टन हरप्रीत चौहान ने ब्रिटिश आर्मी में कमीशन प्राप्त...
article-image
पंजाब

टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की एएनसी, पीएनसी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : एसएमओ डॉ. रघबीर

समूह सुपरवाइजरों , एलएचवी और हेल्थ इंस्पेकटरों की बैठक गढ़शंकर ।टीकाकरण, गर्भवतियों की देखभाल, एएनसी, पीएनसी में सुधार के लिए एसएमओ पोजी डॉ. रघबीर सिंह द्वारा समूह सुपरवाइजरों, एलएचवीज और हेल्थ इम्सपेक्टरों की एक...
Translate »
error: Content is protected !!