सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी थी तबीयत : रूटीन चेकअप और टेस्ट के बाद वापस लौटीं

by
एएम नाथ। शिमला : छुट्टियां मनाने के लिए शिमला पहुंचीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला में भर्ती किया गया। अब खबर है कि चेकअप और टेस्ट करवाने के बाद आईजीएमसी से सोनिया गांधी को छुट्टी मिल गई।
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना भी आईजीएमसी पहुंचे। वह अपनी बेटी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के छराबड़ा स्थित घर में ठहरी हुई हैं। यह उनका शिमला का निजी दौरा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उनकी जांच की। उनकी हालत स्थिर है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने इसकी जानकारी दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रमयोगी मानधन योजना के तहत पंजीकृत कामगार को 60 वर्ष पूर्ण होने पर तीन हज़ार रूपये प्रतिमाह पेंशन का प्रावधान : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना पर बैठक आयोजित ऊना 07 मार्च: प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में असंगठित कामगारों के कल्याण...
article-image
पंजाब

बहू ने बेटे की मौत के बाद किया धोखा : खन्ना में NRI सास के खाते से निकाले 12 लाख

खन्ना :  समराला के अंतर्गत आने वाली कमल कॉलोनी में रहने वाले एक NRI बुजुर्ग व्यक्ति के खाते से 12 लाख 33 हजार रुपये गायब हो गए। बुजुर्ग व्यक्ति की बहू ने धोखाधड़ी करके...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Professional University and

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/jan.23 : Rayat Bahra Professional University has taken a significant step towards strengthening industry-academia collaboration by signing a Memorandum of Understanding (MoU) with Quantum Papers Limited. This agreement will promote cooperation between the...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठ से हर दिन अपनी किरकिरी करवा रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

प्रदेश में एंट्री फीस की वृद्धि को लेकर भी मुख्यमंत्री के तर्क हास्यास्पद एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हर दिन अपने बयान से...
Translate »
error: Content is protected !!