सोमभद्रा ब्रांड से जुड़ी हुई स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के कार्यों की पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर ने की सराहना

by
स्वयं सहायता समूहों की समीक्षा बैठक आयोजित
ऊना 6 अप्रैल: जिला ऊना में कार्य कर रहे स्वयं सहायता समूहों के लिए आज डीआरडीए सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर ने की।
बैठक में पीओ संजीव ठाकुर ने स्वयं सहायता समूहों को उत्पाद तैयार करने तथा बेचने में पेश आ रही समस्याओं बारे जानकारी हासिल की। उन्होंने जिला ऊना में सोमभद्रा ब्रांड से जुड़ी हुई स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के कार्यों को सराहना भी की। उन्होंने कहा कि जिला ऊना की महिलाओं को सोमभद्रा ब्रांड के तले एक बहुत बड़ा मंच मिला है जहां वह अपने तैयार उत्पाद को बेच सकती हैं। संजीव ठाकुर ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पाद जैसे आम, नीबू, आंवला, लहसुन, अदरक, मिर्ची व मिक्स आचार, मसाला बड़ी, सेपू बड़ी, हल्दी, शहद, दलिया, सेवियां, पापड़ व मुरब्बा को सोमभद्रा ब्रांड का नाम दिया गया है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को निर्देश दिए कि वह तैयार उत्पादों को निर्धारित मूल्यों पर ही विक्रय करें। उन्होंने एसएचजी महिलाओं को अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने एसएचजी महिलाओं को निर्देश दिए कि अगर कोई महिला सोमभद्रा ब्रांड से नहीं जुडी है तो वह अपने उत्पाद पर सोमभद्रा ब्रांड का लेबल नही लगा सकती। अगर कोई महिला अपने तैयार उत्पाद को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सेल करना चाहती है तो वह बिना सोमभद्रा ब्रांड लेबल के अपना उत्पाद सेल कर सकती है।
संजीव ठाकुर ने कहा कि उत्पाद के पैकिंग पर सील लगाने के लिए सीलिंग मशीन तथा ब्लाॅक में महिलाओं को अपने उत्पाद सेल करने के लिए कैनोपी की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस अवसर पर एमएसडीई से एमजीएनएफ शिवानी कौशल, समाज संयोजिका रंजना बख्शी सहित जिला ऊना की समस्त स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा ढांचागत विकास के लिए प्रदेश सरकार उठा रही सार्थक कदम : कुलदीप सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल एएम नाथ। चम्बा : डलहौजी उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में फिरोजपुर, अमृतसर, पठानकोट पर ड्रोन और मिसाइल हमले, 50 से ज्यादा धमाके, ब्लैकआउट और दहशत का माहौल,पाकिस्तान की नापाक साजिश

पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देते हुए पंजाब के कई जिलों को निशाना बनाया है। फिरोजपुर, अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, फाजिल्का, जालंधर, संगरूर, फरीदकोट और बठिंडा सहित कई इलाकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस में किनौर , करसोग, चिंतपूर्णी में बगावत: करसोग में एनएसयूआई इकाई के 71 सदस्यों ने दिया इस्तीफा,चिंतपूर्णी में पूर्व विधायक ने दौ दिन में टिकट बदलने का अल्टिमेटम

करसोग/ चिंतपूर्णी  :  विधानसभा चुनाव के टिकटों को लेकर कांग्रेस में किनौर , करसोग, चिंतपूर्णी में बगावत हो रही है। करसोग में एनएसयूआई इकाई के 71 सदस्यों ने दिया।  इस्तीफा,चिंतपूर्णी में पूर्व विधायक कुलदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तभी बंटी फॉरच्यूनर और इनोवा गाड़ियां- बिना वित्तीय स्वीकृति के बन गया सवा दो सौ करोड़ का प्रोजेक्ट : विमल नेगी के मृत्यु की प्रशासकीय जांच ने बेनकाब की सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

एएम नाथ। चंबा :  चम्बा के डलहौजी में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रदेश में पहली बार...
Translate »
error: Content is protected !!