सोलन की ग्राम पंचायत शमरोड़ के गांव धर्जा में आयोजित दो दिवसीय महामई मेला संपन : मेल-मिलाप का साधन मेले एवं त्यौहार – डॉ. शांडिल

by

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि पुराने समय से ही मेले एवं त्यौहार मेल-मिलाप का साधन रहे हैं। डॉ. शांडिल गत देर सांय सोलन की ग्राम पंचायत शमरोड़ के गांव धर्जा में आयोजित दो दिवसीय महामई मेल धर्जा के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने कहा कि मेले एवं त्यौहार जहां हमारी युवा पीढ़ी को हमारी समृद्ध संस्कृति से परिचित करवाते हैं वहीं आपसी मेल-जोल का साधन भी बनते है। उन्होंने कहा कि मेले एवं त्यौहारों के बारे में युवा पीढ़ी को पूरी जानकारी प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने में युवा पीढ़ी को भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक पर्यटन राज्य है और जहां पर्यटन क्षेत्र में रोज़गार की अपार सम्भवनाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन के विकास के साथ-साथ सरकार की प्राथमिकता अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को पर्यटन क्षेत्र से जोड़ना और रोज़गार दिलाना है। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला के वाकनाघाट में लगभग 65 करोड़ रुपए से पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट केन्द्र की स्थापना की जा रही है। इस केन्द्र की स्थापना से छात्रों को आतिथ्य क्षेत्र में उच्च व रोज़गारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने मेला समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपए देने की घोषणा की।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को इनके निपटारे के निर्देश भी दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत शमरोड़ द्वारा रखी गई सभी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर कुश्ती का आयोजन भी किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव रमेश ठाकुर, ज़िला परिषद सदस्य मनोज वर्मा, ग्राम पंचायत शमरोड़ के प्रधान नन्दराम, ग्राम पंचायत शमरोड़ के उप प्रधान हरदेव, मेला समिति के प्रधान राम गोपाल, देवेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रतिभा चौधरी, बांके लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
.0.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

39 लाख रुपये कमा सकते किसान-बागवान -पांच बीघा भूमि में 200 पौधे लगाकर : 500 रुपये प्रति किलो बिक रही मैक्सिकन हैस वैरायटी

बागवानी मंत्री ने दीपक सिंघा की पुस्तक का विमोचन किया एएम नाथ। शिमला :  राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां दीपक सिंघा द्वारा लिखित पुस्तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ (जी.आर.एस.एस.) के प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की तथा उन्हें विभिन्न मांगों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया : बड़सर के लिए करोड़ों के बजट से विकास कार्यों को मिलेगी गति: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर-धनेटा और बड़सर-शाहतलाई सड़क के लिए जारी हुआ 3-3 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट बड़सर 4 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के दौरान बड़सर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के गांव बसोली का रोहित जसवाल मर्चेंट नेवी में बना कैप्टन

लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर पाया मुकाम एएम नाथ। ऊना :  जिला ऊना के गांव बसोली रोहित जसवाल ने अपनी लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर मर्चेंट नेवी में...
Translate »
error: Content is protected !!