सोलन के गंज बाजार में राम लीला आयोजित – भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से लें सीख – डॉ. शांडिल

by

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि हम सभी को भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से सीख लेनी चाहिए। डॉ. शांडिल गत देर सांय सोलन के गंज बाजार में आयोजित राम लीला में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामलीला हमें दस आन्तरिक बुराईयों पर विजय पाने की सीख देती है ताकि हम सत्यनिष्ठा के साथ जीवनपथ पर अग्रसर हो सकें। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि भगवान श्रीराम द्वारा प्रदत सीख के अनुसार अपना जीवन आगे बढ़ाएं।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर राम लीला का आनन्द भी लिया।
उन्होंने इस अवसर पर प्रबंधन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 31 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर तथा रजनी, शहरी कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अंकुश सूद, रोगी कल्याण समिति के सदस्य विनीश धीर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगमोहन मल्होत्रा, अजय कंवर, नरेन्द्र कुमार, मुकेश गुप्ता, उपमंडलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनियाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं दर्शक उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने 60 लाख की सिंचाई योजना का किया शुभारंभ, 31 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित सतपाल सिंह सत्ती ने कुल 1.06 करोड़ रुपए के शिलान्यास व उद्घाटन किए

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत कुठार कलां में 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित सिंचाई परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना से किसानों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ढली की नवनिर्मित टनल के निर्माण का श्रेय कांग्रेस सरकार द्वारा लेने पर बोले नेता प्रतिपक्ष : ढली टनल केंद्र और बीजेपी सरकार की उपलब्धि, कांग्रेस न ले श्रेय : जयराम ठाकुर

अंग्रेजों के बाद शिमला में पहली टनल का सपना हमनें देखा और उसे साकार किया कांग्रेस सरकार ने टनल के काम को अपनी प्राथमिकता बनाई होती तो पहले हो जाता लोकार्पण एएम नाथ, शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी- पधर पुलिस को बड़ी सफलता, 2.244 किलो चरस जब्त

एएम नाथ। मंडी : मंडी जिला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पधर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पधर थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिस्पर्धा के दौर में सिर्फ मेहनत नहीं, स्मार्ट प्लानिंग भी जरूरी: DC राहुल कुमार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को बिलासपुर कॉलेज में करियर काउंसलिंग वर्कशॉप में बोले उपायुक्त एएम नाथ। बिलासपुर, 05 दिसम्बर: युवाओं को सिविल सेवाओं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने...
Translate »
error: Content is protected !!