सोशल मीडिया कमाई विवाद में ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ प्रभारी निलंबित

by

बिना अनुमति म्यूजिक एल्बम जारी करने और आय अर्जित करने के आरोपों की जांच शुरू

एएम नाथ। शिमला ; .हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रतिष्ठित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार पर विभागीय कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कथित कमाई के मामले में पुलिस मुख्यालय ने उन्हें निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोप है कि इंस्पेक्टर विजय कुमार ने विभागीय अनुमति के बिना निजी म्यूजिक एल्बम तैयार किए और उन्हें सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर जारी किया। इन माध्यमों से उन्हें हर महीने करीब छह हजार रुपये की आय होने की बात सामने आई है।
विभागीय जांच में यह पता लगाया जाएगा कि क्या सरकारी सेवा में रहते हुए उन्होंने सेवा नियमों और विभागीय आचरण संहिता का उल्लंघन किया। पुलिस यह भी जांच करेगी कि निजी संगीत गतिविधियों के लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं।
कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने निलंबन आदेश जारी किए हैं। विभाग का कहना है कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
————————
डीएसपी कमल किशोर को सौंपी गई जांच
पूरे मामले की विभागीय जांच पुलिस लाइन भराड़ी के डीएसपी कमल किशोर को सौंपी गई है। उन्हें तीन माह के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि सोशल मीडिया से होने वाली आय की प्रकृति क्या थी, इसके लिए आवश्यक विभागीय अनुमति ली गई थी या नहीं तथा इससे संबंधित अन्य नियमों का पालन किया गया था या नहीं।
———————–
‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ हिमाचल प्रदेश पुलिस का चर्चित बैंड
‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ हिमाचल प्रदेश पुलिस का चर्चित बैंड है, जिसने राज्य ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रस्तुतियों से पहचान बनाई है। पुलिस के सांस्कृतिक आयोजनों, सरकारी कार्यक्रमों और विभिन्न सार्वजनिक मंचों पर इस बैंड की प्रस्तुतियां काफी सराही जाती रही हैं। ऐसे प्रतिष्ठित बैंड के प्रभारी अधिकारी पर हुई यह कार्रवाई पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बनी हुई है।
पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि विभागीय जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है और जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला के 85 प्रतिशत बेसहारा गौवंश को दिया गया आश्रेयः एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा

जिला स्तरीय पशु अत्याचार निवारण समिति की बैठक ऊना, : जिला ऊना के 85 प्रतिशत बेसहारा गौवंश को विभिन्न गौसदनों में आश्रेय प्रदान किया गया है तथा जल्द ही हरोली उपमंडल के तहत बीटन...
हिमाचल प्रदेश

रोजगार कार्यालयों में अब पंजीकरण के लिए मिलेगी आनलाइन सुविधा : आवेदकों अब बार-बार रोजगार कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे

धर्मशाला, 31 जुलाई। रोजगार कार्यालयों में आवेदकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पहली अगस्त, 2023 से पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी जाएगी, अब आवेदकों को रोजगार कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य में मरीजों को मिल रही विश्वस्तरीय रोबोटिक सर्जरी सुविधा : मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी सुविधा का किया शुभारंभ एएम नाथ। शिमला ; मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज आईजीएमसी शिमला में 28.44 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित उच्च स्तरीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में मतदान अधिकारियों के लिए चुनावी रिहर्सल प्रक्रिया  संपन्न : सहायक निर्वाचन अधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। भरमौर :   सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह  राणा की अध्यक्षता में आज मतदान अधिकारियों  के लिए चुनावी रिहर्सल का सत्र राजकीय महाविद्यालय भरमौर के सभागार में संपन्न हुआ।  उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!