सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म के खिलाफ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीएसपी से की शिकायत

by

गढ़शंकर, 26 अगस्त : विश्व हिंदू परिषद (पंजाब) और बजरंग दल ने सोशल मीडिया नेटवर्क साइट फेसबुक पर हिंदू समाज के देवी-देवताओं का अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए डीएसपी गढ़शंकर परमिंदर सिंह को शिकायत दी है। शिकायत में कहा गया था कि बगीचा सिंह वड़ैच नामक व्यक्ति फेसबुक पर इसी नाम की आईडी से राधा जी के बारे में गलत भाषा का प्रयोग कर पोस्ट कर पंजाब का शांतिपूर्ण माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि इन पोस्टों में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है उससे सनातनी धर्म के लोगों को काफी दुख पहुंचा है और उनके मन में गुस्सा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई असामाजिक तत्वों द्वारा इसी तरह के पोस्ट डाले जा रहे हैं। इन संगठनों ने डीएसपी से मांग की है कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव नंगल खिलाडिय़ां में फुटबाल नर्सरी खोलने की घोषणा की : 1000 खेल नर्सरियां प्रदेश मेें बनाई जाएंगी: गुरमीत सिंह मीत हेयर

खेल मंत्री ने होशियारपुर के गांव नंगल खिलाडिय़ां में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर की शिरकत होशियारपुर, 04 दिसंबर: खेल एवं युवक सेवाएं मंत्री पंजाब गुरमीत सिंह मीत हेयर ने...
article-image
पंजाब

मजदूर दिवस के अवसर पर खालसा कॉलेज माहिलपुर में दर्जा चार कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में कार्यरत दर्जा चार कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित करके मजदूर दिवस मनाया गया। इस सम्मान समारोह के अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया : सेक्टर 40 में फ्लड लाइटें और मलोया गाँव व आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे जनता को समर्पित

चंडीगढ़, 3 नवंबर: चंडीगढ़ के लोगों की बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए स्थानीय सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने सेक्टर 40 के बाज़ार में लगी फ्लड लाइटें और मलोया गाँव व...
Translate »
error: Content is protected !!