सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, शहीद भगत सिंह चौक पर लगाया जाएगा : ब्रम शंकर जिम्पा

by

चौक पर स्थित स्मारक के ऊपर से गुजर रही बिजली के तारों को हटाया
होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर के शहीद भगत सिंह चौक की शोभा बढ़ाने के लिए जल्द ही यहां 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक बड़ा प्रयास करते हुए यहां स्थित स्मारक के ऊपर से गुजर रही बिजली के तारों के जाल को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि इससे अब शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते समय कोई परेशानी नहीं होगी, क्योंकि बिजली के तार ठीक ऊपर से गुजरने से हमेशा हादसे का डर बना रहता था। उन्होंने कहा कि जब से यह चौक बना है तभी से तारों की यह समस्या आ रही थी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहीदों के सपनों का पंजाब बनाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाई महाराज सिंह, बाबा राम सिंह, शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, लाला लाजपत राय, शहीद उधम सिंह, करतार सिंह सराभा, मदन लाल ढींगरा, राम कुमार बिस्मिल और डॉ. दीवान सिंह कालेपानी जैसे सैकड़ों ऐसे योद्धा थे, जिनकी कुर्बानियों की वजह से आज हम आजादी का मान महसूस कर रहे हैं। इसलिए शहीदों की स्मृति को ताजा रखने के लिए यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनके विचारों की रक्षा करें और आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान से अवगत कराएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

घबरा गई है आप, इन धमकियों से नहीं डरते…मजीठिया की गिरफ्तारी पर भड़के सुखबीर बादल

अमृतसर। पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल बिक्रम सिंह मजीठिया की हिरासत पर शिअद प्रधान सुखबीर बादल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा हैं कि पार्टी पूरी ताकत से बिक्रम सिंह मजीठिया के...
article-image
पंजाब

गीतकारों को उनका उचित मेहनताना मिलना चाहिए : अमरीक हमराज़

गढ़शंकर, 31 अगस्त: ज़िंदगी कई बार लोगों को सफल होने के मौके देती है, जो लोग इन मौकों का फ़ायदा उठाते हैं, उन्हें ज़िंदगी के कुछ फ़ायदे ज़रूर मिलते हैं। कई गीतकारों को बड़े...
article-image
पंजाब

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में अस्पताल में सजावटी तथा औषधि वाले पौधे लगाए

गढ़शंकर: 25 सितम्बर सीएचसी बिनेवाल अस्पताल में फार्मेसी अधिकारी मिस नम्रता तथा मिस प्रीति की अगुवाई में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में अस्पताल में सजावटी तथा औषधि वाले पौधे लगाए गए। इस मौके...
Translate »
error: Content is protected !!